अश्विनी कुमार ने कप्तान हार्दिक पंड्या को दिया 4 विकेट लेने का श्रेय, कहा “हार्दिक भैया ने कहा कि…

Ashwini Kumar on Hardik Pandya

Ashwini Kumar: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कल रात गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ पहले शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया, इसके बाद मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया. मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने पारी की शुरुआत की, इसके बाद आए अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) ने तो तहलका मचा दिया. इस खिलाड़ी ने 4 ओवरों में 4 विकेट झटके.

अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) ने मुंबई इंडियंस को 4 मैचों में मिली शिकस्त के बाद जीत दिलाने पर बात की. मुंबई इंडियंस के इस स्विंग के सुल्तान ने अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय कप्तान हार्दिक पंड्या को दिया. अश्विनी कुमार ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Ashwini Kumar ने बताया क्या थी आज मुंबई इंडियंस की रणनीति

अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) ने आज 4 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट झटके थे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बारे में जब उनसे पूछा गया कि आज आपकी योजना क्या थी? इस पर अश्विनी कुमार ने कहा कि

“कुछ खास नहीं. जब मैं क्रीज पर उतरा, तो मैंने देखा कि हार्ड लेंथ और बैक-ऑफ-ए-लेंथ गेंदें कारगर साबित हो रही थीं, इसलिए मैंने उसी योजना पर कायम रहने का फैसला किया.”

अश्विनी कुमार ने बताया क्या हुई थी कप्तान हार्दिक पंड्या से बातचीत

अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) ने आज वेरिएशन का अच्छा इस्तेमाल किया, इसके बारे में बात करते हुए अश्विनी कुमार ने इसका श्रेय कप्तान हार्दिक पंड्या को दिया. अश्विनी कुमार ने कहा कि

“जी हां, मैं हार्दिक भैया के साथ मिलकर योजना बना रहा था. विकेट की मांग या स्थिति के अनुसार मैंने गेंदबाजी की.”

आज मुंबई इंडियंस की टीम ने बेहद शानदार रणनीति से काम किया. पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस की रणनीति बेहद शानदार थी. अश्विनी कुमार ने कहा कि

“जी हां, हमारी योजना बहुत ठोस थी, हमने शॉर्ट गेंदों का इस्तेमाल किया, जी हां, विकेट की मांग के कारण हमने ऐसा किया. हम विकेट लेने की योजना बना रहे थे, और हार्दिक भैया से चर्चा करने के बाद हमने उसी के अनुसार काम किया.”

करियर में दूसरी बार 4 विकेट लेने पर अश्विनी कुमार ने कही ये बात

आईपीएल में अश्विनी कुमार ने दूसरी बार 4 विकेट झटके हैं, इसके बारे में बात करते हुए अश्विनी कुमार ने कहा कि

“मैं इसके बारे में बहुत सोच रहा था, जब भी मुझे खेलने का मौका मिलता है, मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं, तो आज ऐसा हुआ, और बहुत अच्छा लग रहा है.”

Leave a Reply