तिलक और अश्विनी कुमार को नजरअंदाज कर कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय, कहा “उनके जैसा कोई दूसरा नही….

Hardik Pandya Post Match GT

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम से हुआ. मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा (Tilak Varma) की तूफानी शतक की बदौलत 199 रन बनाने में सफल रही, वहीं नमन धीर (Naman Dhir) ने 45 रनों का योगदान दिया. इसके बाद मुंबई इंडियंस के अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) गेंदबाजी में मुंबई पर कहर बनकर टूटे, इस खिलाड़ी ने 4 विकेट झटके.

गुजरात टाइटंस की टीम इस पुरे मैच में मुंबई इंडियंस के सामने बेबस नजर आई और 15.5 ओवरों में सिर्फ 100 रनों पर आलआउट हुई, इस तरह मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से गुजरात को हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की. मैच के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने इस मैच को लेकर बात की है.

Hardik Pandya ने इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

मुंबई इंडियंस की 4 मैचों में मिली शिकस्त के बाद इस 99 रनों की जीत से कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) बेहद ज्यादा खुश नजर आए. हार्दिक पंड्या ने अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस की विशाल जीत के बाद कहा कि

“घर के बाहर जाकर जीतना हमेशा एक चुनौती होती है. अहमदाबाद का मैदान मुंबई इंडियंस के लिए ज्यादा भाग्यशाली नहीं रहा है, इसलिए यह जीत बहुत संतोषजनक है.”

वहीं तिलक वर्मा की तारीफ़ करते हुए हार्दिक पंड्या ने कहा कि

“तिलक में जितनी प्रतिभा है, उसे ज्यादा सलाह की जरूरत नहीं है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। समय आ गया था कि वह मैदान पर उतरे और अच्छा प्रदर्शन करे. यह टीम के लिए, तिलक के लिए और मुंबई इंडियंस के लिए बहुत जरूरी था.”

जसप्रीत बुमराह के लिए हार्दिक पंड्या ने कही ये बात

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने काफी समय बाद कल मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की. जसप्रीत बुमराह की तारीफ़ करते हुए हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने कहा कि

“मैंने देखा कि काफी लोग पूछ रहे हैं कि बुमराह पहले ओवर से क्यों गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं. बात बस इतनी है कि जसप्रीत बुमराह इतने खास हैं कि आप उनका इस्तेमाल वहीं करते हैं जहां टीम को उनकी जरूरत होती है, न कि तब जब आप शुरुआत कर रहे हों. लोगों को यह भी जानना चाहिए कि बुमराह ने IPL में सिर्फ आठ या 9 बार गेंदबाजी की शुरुआत की है. आज हमें यह एहसास हुआ कि हम नई गेंद से सच में कुछ असर डालना चाहते हैं, और उनसे बेहतर कोई नहीं है.”

Leave a Reply