99 रनों से मिली शर्मनाक हार के बाद फूटा शुभमन गिल का गुस्सा, सीधे तौर पर इन्हें माना गुजरात की हार का जिम्मेदार

Shubman Gill Post Match GT

Shubman Gill: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 30वां मैच कल रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के बीच खेला गया. मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की टीम ने तिलक वर्मा (Tilak Varma) के शतक और नमन धीर (Naman Dhir) के 45 रनों की बदौलत 199 रन बनाए, जिसके बाद गुजरात को 200 रनों का लक्ष्य मिला.

शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली  गुजरात टाइटंस की टीम सिर्फ 100 रनों पर आलआउट हुई, जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल काफी गुस्से में नजर आए और बल्लेबाजों का बचाव करते हुए गेंदबाजों को इस हार का जिम्मेदार बताया है.

Shubman Gill ने बताया कौन है गुजरात टाइटंस की हार का जिम्मेदार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इस हार का जिम्मेदार अपने गेंदबाजों को माना, शुभमन गिल ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी नही की, इसके साथ ही कुछ रणनीतिक गलतियां भी हुईं. शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा कि

“ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि हमने बीच के ओवरों में बहुत ज्यादा रन लुटा दिए. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस तरह की विकेट पर 160-170 रन का स्कोर काफी था. पिच थोड़ी धीमी थी और गेंद उम्मीद के मुताबिक बल्ले पर नहीं आ रही थी. कुछ गेंदें नीचे रह रही थीं तो कुछ रुककर आ रही थीं. मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में सही लेंथ पर लगातार गेंदबाजी नहीं कर पाए, जो हमें करनी चाहिए थी.”

शुभमन गिल ने कहा गुजरात करेगी मजबूती से वापसी

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को इस शर्मनाक हार के बाद उम्मीद है कि उनकी टीम मजबूती से वापसी करेगी. शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा कि

“मुझे लगता है कि पिच दोनों पारियों में लगभग एक जैसी ही थी. अगर कुछ बदलाव हुआ भी तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए स्थितियां थोड़ी बेहतर हुई थीं, क्योंकि तब मैदान पर ओस मौजूद थी. यह हमारे लिए एक छोटी सी अड़चन है, लेकिन इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है. अब हमारे अगले कुछ मैच बाहर हैं और मुझे उम्मीद है कि हम मजबूती से वापसी करेंगे और फिर से जीत की राह पर लौटेंगे.”

Leave a Reply