‘केसरी’ के सेट पर लगी थी भीषण आग, 2 घंटे तक उठती रही थीं लपटे, सेफ्टी इंतजामों पर उठे सवाल

साल 2019 में आई ‘केसरी’ में 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई दिखाई गई थी, जिसमें कई वॉर वाले सीन दिखाए गए थे। फिल्म के क्लाइमेक्स बैटल सीन की शूटिंग अप्रैल 2018 के दौरान सेट पर भीषण आग लग गई थी। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन करीब 8 करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया है।

‘केसरी’ के सेट पर लगी थी भीषण आग, 2 घंटे तक उठती रही थीं लपटे, सेफ्टी इंतजामों पर उठे सवाल

हाल ही में एक इंटरव्यू में SFX सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने इस आग की घटना को याद किया। उन्होंने बताया कि टीम को दो घंटे तक सेट को जलते हुए देखना पड़ा, क्योंकि वहां कोई सेफ्टी इंतजाम नहीं थे।

हिंदी रश से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम केसरी की शूटिंग हवाई में कर रहे थे। हमें एक बड़ा धमाका फिल्माना था। शुरुआत में हम अलग दीवार बनाने वाले थे, लेकिन बजट नहीं था। इसलिए हमने सेट की दीवार पर ही धमाका करने का फैसला किया। उस घटना के बाद मैंने ‘ना’ कहना सीख लिया, पहले मैं कभी मना नहीं करता था।”

उन्होंने आगे कहा, “सेट पर कोई सेफ्टी इंतजाम नहीं थे। मैंने कहा था कि मुंबई से मोटर और पाइप मंगवाने चाहिए, लेकिन उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट नहीं है। जब मैं शाम के शूट के लिए सेट तैयार कर रहा था, तब एक विदेशी एक्शन डायरेक्टर ने कहा कि इसमें आग का एलिमेंट भी होना चाहिए।”

हालांकि इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन त्यागी ने बताया कि इस घटना ने उन्हें कई बातें सिखाईं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैंने यह नहीं सोचा था कि दीवार PV फोम की बनी है, जो बहुत ज्वलनशील होता है। मैंने पेट्रोल नहीं डाला था, बल्कि गैस पॉपर्स का इस्तेमाल किया था, लेकिन एक चिंगारी से आग भड़क गई। वहां कोई सेफ्टी इंतजाम नहीं था, और फायर मार्शल के पास सिर्फ एक पाउडर सिलेंडर था, जो ऊंचाई तक पहुंच ही नहीं सकता था। पूरी टीम ने दो घंटे तक सेट को जलते हुए देखा। कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि आग धीरेधीरे फैली और सेट खुले में था।”

हालांकि, जब फिल्म के निर्माता धर्मा प्रोडक्शन ने इस आग के लिए त्यागी को जिम्मेदार ठहराया, तो उन्हें निर्देशक अनुराग सिन्हा का समर्थन मिला। उन्होंने कहा, “उस दिन के बाद मैंने ‘ना’ कहना सीख लियाअगर सेफ्टी नहीं होगी, तो मैं ब्लास्ट नहीं करूंगा। उस घटना में मैं अकेला दोषी नहीं था, लेकिन मुझे ही जिम्मेदार ठहराया गया। धर्मा प्रोडक्शंस के लोगों ने मुझसे सवाल किए, ‘तुमने क्या किया?’ लेकिन डायरेक्टर ने मेरा साथ दिया और कहा कि यह सिर्फ मेरी गलती नहीं है। फिर मामला शांत हो गया और किसी ने कुछ नहीं कहा।”

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी में परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिका में थीं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिन्हा ने किया था और इसे करण जौहर, अरुणा भाटिया, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता और सुनीर खेत्रपाल ने प्रोड्यूस किया था।

इस फिल्म का आध्यात्मिक सीक्वल केसरी चैप्टर 2: 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। यह एक ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसका निर्देशन डेब्यूटेंट करण सिंह त्यागी ने किया है।

Leave a Reply