IPL 2026 के प्लेऑफ से लगभग बाहर हुईं ये 2 टीमें, बाकि बचे 7 मैचों में करना होगा चमत्कार तो मिल सकता है टिकट

IPL 2026 Playoff

आईपीएल 2026 (IPL 2026) अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है, जहां हर मैच प्लेऑफ की तस्वीर साफ कर रहा है। इस बीच लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। दोनों टीमें अब लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर मानी जा रही हैं, क्योंकि उनका प्रदर्शन पूरे सीजन में निराशाजनक रहा है।

आईपीएल 2026 (IPL 2026 Points Table) के मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो सबसे नीचें 10वें स्थान पर केकेआर (KKR) की टीम मौजूद है, वहीं नंबर 9 पर लखनऊ सुपर जायंटस की टीम मौजूद है। 7 मैचों में LSG के जहां 4 अंक हैं, वहीं KKR की टीम के 7 मैचों में 3 अंक हैं।

LSG को करना पड़ा है लगातार 4 मैचों में शिकस्त का सामना

LSG ने सीजन की शुरुआत में कुछ अच्छे संकेत दिए थे, लेकिन टीम अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने में असफल रही। बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर पर अत्यधिक निर्भरता उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बनी। कई मौकों पर ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन मिडिल ऑर्डर उस लय को आगे नहीं बढ़ा पाया।

गेंदबाजी में भी टीम की समस्याएं साफ दिखीं। खासकर डेथ ओवरों में गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे, जिससे विरोधी टीमों को आखिरी ओवरों में मैच पलटने का मौका मिला। कप्तानी के फैसलों पर भी सवाल उठे, क्योंकि कई बार प्लेइंग इलेवन और गेंदबाजी बदलाव सही साबित नहीं हुए।

KKR की अस्थिरता बनी सबसे बड़ी कमजोरी

KKR की टीम में बड़े नाम और युवा प्रतिभा दोनों मौजूद हैं, लेकिन टीम का प्रदर्शन बेहद अस्थिर रहा। कभी बल्लेबाजी शानदार दिखी तो गेंदबाजी कमजोर पड़ी, और कभी गेंदबाजों ने अच्छा किया तो बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। इस असंतुलन ने टीम को लगातार हार दिलाई।

मिडिल ऑर्डर की कमजोरी KKR के लिए सबसे बड़ी परेशानी रही। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कई मैचों में अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। फिनिशिंग में कमी और दबाव में गलत शॉट चयन ने भी उन्हें नुकसान पहुंचाया।

इन दोनों टीमों के IPL 2026 के प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म

पॉइंट्स टेबल में मौजूदा स्थिति को देखते हुए LSG और KKR के लिए आगे का रास्ता बेहद मुश्किल हो गया है। अब उन्हें न सिर्फ अपने सभी बचे हुए मैच जीतने होंगे, बल्कि अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। साथ ही नेट रन रेट का समीकरण भी उनके खिलाफ जा रहा है।

IPL 2026 प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए करने होंगे ये काम

हालांकि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और आखिरी समय में कुछ भी संभव हो सकता है, लेकिन मौजूदा फॉर्म और आत्मविश्वास को देखते हुए इन दोनों टीमों की वापसी की संभावना बहुत कम नजर आती है।

कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 (IPL 2026) ने यह साफ कर दिया है कि सिर्फ स्टार खिलाड़ियों के भरोसे जीत हासिल नहीं की जा सकती। संतुलित टीम, सही रणनीति और निरंतर प्रदर्शन ही सफलता की कुंजी है। अगर LSG की टीम को प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो उसे बाकी बचे 7 मैचों में जीत हासिल करनी होगी, जिसकी मदद से उसके 18 अंक हो जाएंगे और वो प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी।

वहीं केकेआर को भी अपने सभी 7 मैच जीतने होंगे और 17 अंको के साथ दूसरी टीम पर निर्भर रहते हुए प्लेऑफ का टिकट उन्हें भी मिल सकता है।

Leave a Reply