IPL 2026 में अब तक इस गेंदबाज को कोई भी बल्लेबाज नही ठोक पाया है छक्का, BCCI जल्द दे सकती है डेब्यू का मौका

IPL 2026 SRH BCCI Bowlers

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अब आधे से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं. अब तक 32 मैच खेले जा चुके हैं, इस दौरान कई युवा बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी प्रतिभा के दम पर फैंस को अपना दीवाना बना चुके हैं. इसी दौरान एक ऐसा युवा गेंदबाज सामने आया है, जिसकी गेंद पर अब तक कोई भी बल्लेबाज एक छक्का तक नही लगा सका है.

टी20 को बल्लेबाजों का गेंद माना जाता है, जहां बल्लेबाज चौके और छक्के की बारिश करते नजर आते हैं. ऐसे में अगर कोई गेंदबाज चौके और छक्के न खाए तो वो सभी के लिए चर्चा का विषय बन जाता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसी तरह सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का भी एक गेंदबाज सामने आया है, जिसकी गेंद पर कोई दूसरा बल्लेबाज अब तक छक्के नही लगा सका है.

सनराइजर्स हैदराबाद के इस गेंदबाज को नही लगा सका कोई छक्का

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने साकिब हुसैन को आईपीएल (IPL 2026) डेब्यू का मौका दिया था, तब से अब तक ये खिलाड़ी 3 मैच खेल चूका है और 12 ओवर की गेंदबाजी कर चूका है, लेकिन अब तक कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ छक्का नही लगा सका है. साकिब ने अपने डेब्यू आईपीएल पर ही शानदार गेंदबाजी की थी और 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल (IPL 2026) मैच खेलते हुए साबिक हुसैन ने 4 ओवर में 6 की इकॉनमी रेट से 24 रन दिए थे, और धमाकेदार तरीके से 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी.यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई उनके शिकार बने थे.

साबिक हुसैन ने अपना दूसरा आईपीएल मैच 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला था, जिसमें 4 ओवर फेंकर उन्होंने 8 की इकॉनमी रेट से 32 रन दिए और शिवम दुबे को अपना शिकार बनाया था. सनराइजर्स हैदराबाद ने ये मुकाबला 10 रनों के अंतर से जीता था.

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज भी नही लगा सके छक्के

साबिक का तीसरा आईपीएल (IPL 2026) मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था, उन्होंने इस दौरान भी पूरे 4 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 7.2 की इकॉनमी रेट से 29 रन लुटाए और केएल राहुल जैसे अहम खिलाड़ी को आउट किया. एसआरएच ने ये मैच 47 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया.

Leave a Reply