दिल्लीएनसीआर की भीड़भाड़ से दूर अगर आप कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो इस मानसून कछ ऐसी जगहों पर जा सकते हैं जहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर यहां आप मानसून गेटअवे प्लान कर सकते हैं। वीकेंट ट्रिप के लिए आप दिल्ली से 300 किमी के अंदर इन मानसून डेस्टिनेशन को ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

बारिश में यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। बारिश का मौसम शुरू होते ही हरियाली, बादल और ठंडी हवाएं घूमने का मजा कई गुना बढ़ा देती हैं। अगर आप दिल्लीएनसीआर में रहते हैं और वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जगहें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।
नीमराना
अगर आप बारिश के मौसम में पहाड़ों पर नहीं जाना चाहते हैं और समय भी कम है तो आप नीमराना जा सकते हैं। इसकी दिल्ली से दूरी लगभग 131 किमी है। यहां का प्रसिद्ध फोर्ट पैलेस अरावली की पहाड़ियों के बीच बना है। मानसून में किले से दिखाई देने वाली हरियाली और बादलों का नजारा आपका मन मोह लेगा। अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित ऐतिहासिक किला और आसपास की हरियाली मानसून में बेहद आकर्षक लगती है। कपल्स, फैमिली और वीकेंड ट्रिप प्लान करने वालों के लिए यह बेस्ट है। फोटोग्राफी और नेचर वॉक के लिए परफेक्ट है।
लैंसडाउन
दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 297 किमी है। यह उत्तराखंड के उन हिल स्टेशनों में से है जहां मसूरी और नैनीताल जैसी भीड़ नहीं मिलती। मानसून में यहां के चीड़ और ओक के जंगल बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं। उत्तराखंड का यह छोटा और शांत हिल स्टेशन मानसून में बेहद खूबसूरत नजर आता है। यहां आप भुल्ला ताल, टिपइनटॉप व्यू पॉइंट, सेंट जॉन चर्च, जंगल वॉक का लुत्फ उठा सकते हैं।
नाहन
आपने अब तक कई हिल स्टेशन घूमे होंगे, लेकिन कभी आपने ऐसे हिल स्टेशन की सैर की है, जहां की ट्रैकिंग, हरी वादियां और घाटियां आपको हमेशा याद रह जाएं। अगर नहीं तो आप दिल्ली से लगभग 250260 किमी दूर नाहन जा सकते हैं। नाहन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो शिमला की भीड़ से बचना चाहते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह छोटा लेकिन बेहद शांत पहाड़ी शहर है। यहां आप रेणुका झील, सुकैती फॉसिल पार्क के अलावा कई व्यू पॉइंट देख सकते हैं। यह परिवार के साथ आरामदायक वीकेंड के लिए परफेक्ट जगह है।




