अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह​

India Playing 11 Against Afghanistan: भारतीय क्रिकेट जल्द ही अफगानिस्तान के खिलाफ सीरिज की शुरुआत करेगी। टीम पंजाब के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को एकमात्र टेस्ट मैच खेनले उतरेगी। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारत की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने अपनी टीम में ऋषभ पंत को जगह दी है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह​

आकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी। इसमें उन्होंने एकमात्र टेस्ट के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर चुना है। आकाश ने कहा कि इस कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ करना बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। नंबर तीन की पोजीशन के लिए उन्होंने साई सुदर्शन को खिलाने की बात कही। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि सुदर्शन को अधिक मौके मिलने चाहिए।

नंबर चार पर शुभमन गिल का नाम

आकाश के मुताबिक, का नंबर चार पर ही खेलना चाहिए। उन्होंने खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत को भी टीम में जगह दी है। आकाश ने के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें पांचवें स्थान पर खिलाने की सलाह दी है। पूर्व क्रिकेटर ने ध्रुव जुरेल को भी इस टेस्ट मैच के लिए अंतिम ग्यारह में शामिल किया है। जुरेल की हालिया फॉर्म काफी शानदार रही है। आईपीएल 2026 में भी उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया था।

प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज को तेज गेंदबाजी की कमान

इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर ने ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर को चुना है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जुरेल के स्थान पर नीतीश कुमार रेड्डी को भी आजमाया जा सकता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आकाश ने प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को तेज गेंदबाजों के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है।

गुरनूर बरार को मिले डेब्यू कैप

उन्होंने कहा कि अगर परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल रहती है, तो गुरनूर बरार को डेब्यू कैप मिलनी चाहिए। हालांकि, अगर पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है, तो हर्ष दुबे या मानव सुथार में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।

आकाश चोपड़ा की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार/हर्ष दुबे।

Leave a Reply