शाम की भूख के लिए परफेक्ट हैं ये टेस्टी स्नैक्स, तुरंत भरेगा पेट और सेहत भी रहेगी दुरुस्त​

इवनिंग क्रेविंग को कंप्लीट करने के लिए चना चाट परफेक्ट है. काले चने दिन में ही भिगोकर रख दें. चाहे तो इसे उबाल लें या फिर कच्चे चना की चाट भी बना सकते हैं. चना में कटी सब्जियां जैसे टमाटर, प्याज, हरी मिर्च मिलाएं. इसमें काली मिर्च, नींबू का रस, थोड़ा सा काला नमक एड करके हरे धनिया से गार्निश करके एंजॉय करें.
Image: anamrecipes/insta

शाम की भूख के लिए परफेक्ट हैं ये टेस्टी स्नैक्स, तुरंत भरेगा पेट और सेहत भी रहेगी दुरुस्त​

शाम की भूख के लिए कॉर्न चाट भी बेहतरीन ऑप्शन है. इसके लिए कॉर्न को पहले उबाल लें या स्टीम में पका लें. इसके बाद पानी से अलग करके उसमें टमाटर, प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च, नींबू का रस, काली मिर्च, काला नमक, चाट मसाला मिलाएं. बस तैयार है आपकी स्वीट कॉर्न की चटपटी, टैंगी चाट.
Image:itsmayuriskitchen/insta

इवनिंग में हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स में आप दही सैंडविच बना सकते हैं. इसके लिए दही को आप पहले ही कपड़े में बांधकर लटका दें ताकि सारा पानी निकल जाए. इसके बाद इसमें कुछ सब्जियां जैसे कद्दूकस की गई गाजर, शिमला मिर्च, खीरा, टमाटर, प्याज डालकर मिलाएं. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, मिक्स हर्ब, काली मिर्च पाउडर और नमक एड करें. इस दही के मिक्सचर को ब्रेड स्लाइस पर लगाकर सैंडविच कंप्लीट कर लें. इसे सेंक भी सकते हैं या फिर ऐसे ही एंजॉय करें.
Image: onmymind_onmyplate/insta

सूजी का उपमा भी इवनिंग स्नैक्स के लिए बढ़िया हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके लिए सूजी को हल्का रोस्ट कर लें. इसके बाद कड़ाही में राई डालकर चटकाएं. कटी हरी मिर्च, दो चुटकी हल्दी, नमक, बाकी के बेसिक मसाले और अपनी मर्जी की सब्जियां टमाटर, प्याज, बीन्स डालें और पकने तक भून लें. अब रोस्ट की गई सूजी डालें और इसमें गर्म पानी एड करें. 5 मिनट हल्की आंच पर ढककर पका लें.
Image: cook.with.dipika/insta

बेसन और वेजिटेबल का चीला भी शाम की भूख के लिए स्नैक्स का बढ़िया ऑप्शन है. बस बेसन घोलकर इसमें अपनी मर्जी की कुछ सब्जियां, बेसिक मसाले जैसे हल्दी, मिर्च, नमक, सूखा पिसा धनिया एड करें और फटाफट चीले बनाकर तैयार कर लें. आप चाहे तो मल्टीग्रेन आटा का यूज कर सकते हैं.
Image: indian_veg_foods/insta

Leave a Reply