‘उन्होंने बेइज्जती की…’, CJI सूर्यकांत ने देश के बेरोजगार युवाओं को कहा था कॉकरोच, भड़कीं कुनिका सदानंद​

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सीजेआई सूर्यकांत ने 15 मई को एक मामले में सुनवाई करते हुए देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी थी, जिसके बाद बवाल मच गया। राजनेताओं से लेकर कई मशहूर बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पर रिएक्ट किया। अब इस लिस्ट में अतुल कुलकर्णी के बाद अभिनेत्री और ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकीं कुनिका सदानंद का नाम भी शामिल हो गया है।

‘उन्होंने बेइज्जती की…’, CJI सूर्यकांत ने देश के बेरोजगार युवाओं को कहा था कॉकरोच, भड़कीं कुनिका सदानंद​

कुनिका सदानंद ने सूर्यकांत के इस तरीके को अपमानजनक बताया और कहा कि उन्होंने देश के युवाओं की बेइज्जती की है। चलिए पहले जानते हैं कि आखिर यह मामला क्या है। इसके बाद हम आपको अतुल और कुनिका का रिएक्शन भी बताएंगे।

यह भी पढ़ें:

क्या है पूरा मामला

सीजेआई सूर्यकांत 15 मई को जूनियर वकील को सीनियर बनाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कॉकरोच की तरह ऐसे देश के कई युवा हैं, जिन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। ये युवा तिलचट्टों की तरह हैं, जिन्हें न रोजगार मिला और न ही पेशे में कोई स्थान। कुछ सोशल मीडिया में आ जाते हैं और कुछ मीडिया में तो कुछ RTI एक्टिविस्ट बन जाते हैं और फिर सिस्टम पर हमला करते हैं।

अतुल कुलकर्णी जताई नाराजगी

सीजेआई सूर्यकांत के इस बयान के बाद अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने रिएक्ट किया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “हाल के दिनों में गहरे दुख और पीड़ा से भरे अवसर बहुत अधिक बढ़ गए हैं। हालांकि, माननीय सीजेआई द्वारा कल दिए गए बयान का मन पर जो असर हुआ है, उसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। यह कई स्तरों पर बेहद चौंकाने वाला है। मेरे साथी देशभक्तों, हमें क्या करना चाहिए?’

सीजेआई के बयान पर भड़कीं कुनिका सदानंद

अतुल कुलकर्णी के इसी ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए कुनिका ने भी सीजेआई सूर्यकांत पर निशाना साधा। उन्होंने अतुल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “हमें इस मुद्दे पर खुलकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। अवसरों की कमी, असुरक्षा और परीक्षा के नतीजों में होने वाली गड़बड़ी के बारे में बोलने के बजाय, उन्होंने इस तरह से अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने भारत के युवाओं की बेइज्जती की। माननीय सीजेआई  सर, वो भारत का भविष्य हैं, हमें उनका मार्गदर्शन करना, उनकी रक्षा करना और उन्हें सशक्त बनाना चाहिए।”

सीजेआई सूर्यकांत ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद सीजेआई सूर्यकांत ने इस पर अपनी सफाई भी दी। न्यायाधीश ने कहा कि उन्होंने वह कमेंट उन लोगों के लिए किया था, जो फर्जी और नकली डिग्रियां लेकर वकालत जैसे पेशों में आ गए। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

यह भी पढ़ें:

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply