आज 1 मई से बदल गये पूरे देशभर में ये नियम-जान लें वरना होगी मुसीबत

हर महीने की तरह इस बार भी पहली तारीख को आम आदमी की जेब से जुड़े कई नियम बदल गए हैं. 1 मई 2026 से देश में कमर्शियल सिलेंडर के साथसाथ छोटू सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. साथ ही एलपीजी डिलीवरी से जुड़े नियमों में भी बदलाव हुआ है. आइए डिटेल में बताते हैं कि आज से यानी 1 मई से आपकी फाइनेंशियल सेहत पर असर डालने वाले कौनकौन से जरूरी बदलाव हुए हैं.

आज 1 मई से बदल गये पूरे देशभर में ये नियम-जान लें वरना होगी मुसीबत

ये हुए हैं प्रमुख बदलाव
गैस डिलीवरी के लिए OTP जरूरी अब गैस सिलेंडर लेने के लिए नया नियम लागू हुआ है. डिलीवरी के समय आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा. जब तक आप यह OTP डिलीवरी बॉय को नहीं दिखाएंगे, तब तक सिलेंडर नहीं मिलेगा. इससे चोरी और गलत डिलीवरी रोकी जाएगी.

LPG सिलेंडर महंगा हुआ महीने की शुरुआत में ही महंगाई बढ़ गई है. 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत करीब 993 रुपये बढ़ा दी गई है. हालांकि, घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर के दाम अभी नहीं बढ़े हैं. लेकिन होटलरेस्टोरेंट के लिए गैस महंगी होने से बाहर खाना महंगा हो सकता है.

ATM से पैसे निकालने के नियम बदले अब ATM इस्तेमाल करने के नियम सख्त हो गए हैं. महीने में तय संख्या तक ही फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे. इसके बाद हर बार पैसे निकालने पर 23 रुपये देना होगा. अगर कम बैलेंस के कारण ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो करीब 25 रुपये का चार्ज लगेगा.

UPI पेमेंट में बढ़ी सुरक्षा अब UPI से पेमेंट करना और सुरक्षित होगा. सिर्फ PIN डालना काफी नहीं होगा, बल्कि एक और वेरिफिकेशन जैसे बायोमेट्रिक करना पड़ सकता है. इससे ऑनलाइन धोखाधड़ी कम करने में मदद मिलेगी.

जेट फ्यूल पर ड्यूटी तय सरकार ने हवाई ईंधन के निर्यात पर 33 रुपये प्रति लीटर ड्यूटी तय की है. अच्छी बात यह है कि घरेलू फ्लाइट्स के लिए ATF के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं, जिससे हवाई किराए फिलहाल स्थिर रह सकते हैं.

ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम अब ऑनलाइन गेमिंग के लिए सख्त नियम लागू हो गए हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। गेम्स को तीन हिस्सों में बांटा गया है—मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ईस्पोर्ट्स. जिन गेम्स में पैसे लगते हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा और उन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.
क्रेडिट कार्ड के फायदे कम हुए आज से कई बैंकों ने क्रेडिट कार्ड के नियम बदल दिए हैं. अब बिजली बिल या किराया भरने पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट कम मिलेंगे या कुछ मामलों में अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है.

Leave a Reply