Toyota और Maruti की छुट्टी? आ गई 1 लीटर में 45 KM चलने वाली AI Car!!


चीनी ऑटो कंपनी Geely Auto ने एक ऐसा हाइब्रिड सिस्टम पेश किया है, जो पारंपरिक हाइब्रिड कारों की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है. कंपनी का दावा है कि इसका नया i-HEV Intelligent Hybrid सिस्टम एक लीटर पेट्रोल में लगभग 45 किलोमीटर तक चल सकता है. यह आंकड़ा खास इसलिए है क्योंकि अब तक इस सेगमेंट में जापानी कंपनियों, खासकर Toyota का दबदबा रहा है.

रिकॉर्ड तोड़ माइलेज: कम खर्च में लंबी दूरी
Geely के इस नए सिस्टम को Emgrand मॉडल में टेस्ट किया गया, जहां इसने 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में सिर्फ 2.22 लीटर ईंधन खर्च किया. इसका मतलब है करीब 45 km/l का माइलेज, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. कंपनी के अनुसार, यह उपलब्धि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज की गई है. अगर इस माइलेज को भारत के हिसाब से देखें, तो दिल्ली से मुंबई जैसे लंबे सफर को महज ₹3000 के आसपास पूरा किया जा सकता है. बढ़ती पेट्रोल कीमतों के दौर में यह टेक्नोलॉजी आम लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है.

AI टेक्नोलॉजी का कमाल: स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट
Geely का i-HEV सिस्टम सिर्फ माइलेज ही नहीं, बल्कि स्मार्ट टेक्नोलॉजी के मामले में भी आगे है. इसमें AI आधारित एनर्जी मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो रियल टाइम में तापमान, नमी और ऊंचाई जैसी स्थितियों को समझकर ऊर्जा का सही इस्तेमाल करता है. इसका फायदा यह है कि कार हर परिस्थिति में बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज दे सकती है. साथ ही, इसमें इतना कंप्यूटिंग पावर भी है कि यह एडवांस्ड ड्राइविंग फीचर्स को सपोर्ट कर सकता है, जो अभी कई पारंपरिक हाइब्रिड कारों में नहीं मिलते.

इस साल लॉन्च होंगी नई कारें
Geely इस नई टेक्नोलॉजी को 2026 में अपने कई मॉडल्स में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इनमें Preface, Monjaro, Starray और Emgrand जैसे मॉडल शामिल हैं. कंपनी का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह नई और किफायती टेक्नोलॉजी पहुंचाई जाए.

जापानी कंपनियों को बड़ी चुनौती
ऑटो इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स मानते हैं कि Geely का यह कदम एक बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शंघाई की Automotive Foresight के मैनेजिंग डायरेक्टर Yale Zhang के मुताबिक, यह सिस्टम ज्यादा पावरफुल मोटर, कम फ्यूल खर्च और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो जापानी कंपनियों को सीधी चुनौती देता है.

जापानी कंपनियों का पुराना दबदबा
हाइब्रिड कारों की दुनिया में जापान का दबदबा काफी पुराना है. 1997 में Toyota Prius के लॉन्च के बाद से Toyota और अन्य जापानी कंपनियों ने इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाई हुई है. खासकर उन देशों में जहां इलेक्ट्रिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर है, वहां हाइब्रिड कारें ज्यादा लोकप्रिय हैं. वहीं, चीन ने अब तक प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा ध्यान दिया था, लेकिन अब Geely का यह नया कदम पारंपरिक हाइब्रिड सेगमेंट में भी उसकी मजबूत एंट्री को दिखाता है.

Leave a Reply