तुझे मैं प्यार करूं…गाने पर नाचती लड़की, बिस्तर पर मदहोश पड़े बैंक मैनेजर, लोग बोले- लोन वसूल रहा है क्या?.,

Hardoi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बैंक मैनेजर बंद कमरे में लड़की के डांस का मजा लेते हुए नजर आए

Hardoi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बंद कमरे में एक मैनेजर लड़की के डांस का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के हरदोई का बताया जा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बैंक मैनेजर साहब बिस्तर पर लेटे हुए हैं और लड़की कातिलाना अदाओं के साथ ‘तुझे मैं प्यार करूं’ गाने पर नाचती हुई नजर आ रही है और मैनेजर साहब लड़की की अदाओं में खोते हुए नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते हुए चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है. जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया है कि हरदोई के केनरा बैंक के बिलग्राम शाखा के एक बैंक मैनेजर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. तबादले से पहले साहब तख्त पर नवाबी अंदाज में बैठे हैं और गाने बजावा रहे हैं ‘तुझे मैं प्यार करूं’. लड़की डांस के दौरान अदाओं के साथ जुल्फें झटकाती है. जिसे देखकर बैंक मैनेजर अंदर ही अंदर खुश होते नजर आ रहे हैं. लड़की के लटके-झटके देखकर बैंक मैनेजर फूले नहीं समा रहे हैं.

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा, इस वीडियो पर 54 लोगों के कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं. इस पर हरदोई पुलिस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जिसमें कहा गया है कि संदर्भित प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशन किया गया है. इसके अलावा, यूजर के कई कमेंट भी देखने को मिले हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि केनरा बैंक का प्रचार प्रसार करते हुए कितनी मेहनत करवा रहे है. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि लोन वसूल रहा है क्या?

Leave a Reply