​​​खौफनाक कांड! गर्लफ्रेंड के रूम पर ले जाकर किया पत्नी का मर्डर, लाश बाथरूम में छिपाकर दोनों फरार; 3 महीने पहले हुई थी शादी​​​

गुरुग्राम में एक युवक ने शादी के सिर्फ 3 महीने बाद ही अपनी गर्लफ्रेड के साथ मिलकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी पति ने परिवार के सामने अपनी घिनौनी साजिश के तहत एक झूठी कहानी भी रची।

पति ने शादी के 3 महीने...- India TV Hindi

गुरुग्राम के मानेसर से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शादी के महज 3 महीने बाद ही एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि मृतिका के पति और उसकी प्रेमिका पर लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने पूरी कहानी को इस तरह घुमाया कि पुलिस और परिवार भी हैरान रह गए। उसने ससुराल वालों को गुमराह करने के लिए कहा कि उसकी पत्नी घर से सारे जेवर लेकर भाग गई है। लेकिन जब पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा खोला, तो जो खौफनाक मंजर सामने आया, उसने सबके होश उड़ा दिए।

21 मई से लापता थी मधु

मृतका की पहचान मधु के रूप में हुई है, जिसकी शादी अभी करीब 3 महीने पहले ही बड़े अरमानों के साथ हुई थी। लेकिन किसे पता था कि जिस हमसफर के साथ मधु ने सात फेरे लिए थे, वही उसका सबसे बड़ा काल बन जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, 21 मई को अचानक मधु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

मधु और अंकित की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी।

Image Source : REPORTER INPUTमधु और अंकित की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी।

पति ने बनाया “भाग गई” का बहाना

लापता होने के बाद आरोपी पति ने अपनी घिनौनी साजिश के तहत एक झूठी कहानी रची। उसने मधु के परिवार वालों और पुलिस को विश्वास दिलाने की कोशिश की कि मधु घर में रखे तमाम कीमती जेवर और गहने समेट कर कहीं भाग गई है। परिवार को भी शुरुआत में उसकी बातों पर शक नहीं हुआ, लेकिन जब काफी दिन बीत जाने के बाद भी मधु का कोई पता नहीं चला, तो शक की सुई पति पर घूमने लगी। मृतका के परिवार ने आरोपी पति पर झूठी कहानी गढ़ने और गुमराह करने का सीधा आरोप लगाया।

गर्लफ्रेंड के बाथरूम से बरामद हुआ सड़ा शव

रविवार को जब पुलिस जांच करते हुए आरोपी की गर्लफ्रेंड के कमरे पर पहुंची, तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। कमरे के बाहर ताला लटका था। पुलिस ने जब शक के आधार पर कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा बेहद खौफनाक था। बाथरूम के अंदर से बेहद तेज बदबू आ रही थी। जब पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा खोला, तो वहां मधु का बुरी तरह सड़-गल चुका शव बरामद हुआ। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या कई दिन पहले की जा चुकी थी। फिलहाल डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मानेसर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply