UP Paper Leak: ‘अब आर-पार की लड़ाई होगी’, Exampur के विवेक सर ने रोते हुए किया 12 जून को लखनऊ में महाआंदोलन का ऐलान​

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और छात्र हितों के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। देश के प्रतिष्ठित ऑनलाइन कोचिंग संस्थान ‘Exampur’ के संचालक और मशहूर शिक्षक विवेक सर ने आगामी 12 जून को राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में एक बड़े महाआंदोलन का आधिकारिक ऐलान कर दिया है Exampur कोचिंग के संचालक Vivek Sir ने 12 जून को लखनऊ के इको गार्डन में बड़े महाआंदोलन का ऐलान कर दिया है।

UP Paper Leak: ‘अब आर-पार की लड़ाई होगी’, Exampur के विवेक सर ने रोते हुए किया 12 जून को लखनऊ में महाआंदोलन का ऐलान​

लाइव वीडियो में फूटा दर्द, रो पड़े विवेक सर

एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आकर विवेक सर ने कहा कि पेपर लीक की इस क्रूर व्यवस्था के खिलाफ अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस लाइव सत्र के दौरान वे बेहद भावुक हो गए और रोते हुए बोले कि उन्हें नहीं पता कि इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके साथ क्या कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने यह गंभीर आशंका भी जताई कि उन पर और उनकी टीम पर चौतरफा दबाव बनाकर 12 जून के इस प्रस्तावित लखनऊ आंदोलन को जबरन रोकने की कोशिशें की जा सकती हैं।

Exampur के Vivek Sir ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया, 12 जून को लखनऊ में महाआंदोलन।

पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों का आंदोलन अब और तेज होता दिखाई दे रहा है। Exampur कोचिंग के संचालक Vivek Sir ने 12 जून को लखनऊ के इको गार्डन में बड़े महाआंदोलन का ऐलान कर दिया है।
Vivek Sir ने लाइव… pic.twitter.com/qzrZbZSoL8

— भारत समाचार | Bharat Samachar June 2, 2026

प्रयागराज में कोचिंग सेंटर हो चुका है सील

गौरतलब है कि इससे पहले बीते 29 मई को प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों द्वारा किए जा रहे एक बड़े विरोध प्रदर्शन में विवेक सर ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था। इसके तुरंत बाद प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए Exampur कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया था गौरतलब है कि 29 मई को प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन में शामिल होने के बाद Exampur कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया था। कोचिंग सील होने के बावजूद विवेक सर ने पीछे न हटने का फैसला किया है, जिसने उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं और प्रतियोगी छात्रों को इस आंदोलन से जुड़ने के लिए लामबंद कर दिया है।

Leave a Reply