महिला हो या पुरुष दोनों के पास कपड़ों का अच्छा कलेक्शन होता है। पुरुषों के पास चेक शर्ट का भी ढेरों कलेक्शन होता है। समय के साथ जब ये पुराने हो जाते हैं, फिटिंग सही नहीं आती या फिर ट्रेंड से बाहर हो जाते हैं, तो इन्हें अलमारी में किसी कोने में रख दिया जाता है या फिर फेंक दिया जाता है। लेकिन, अगर कपड़ा अच्छी स्थिति में हो और उसका फैब्रिक बेहतर हों तो उनका फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर उन घरों में जहां पर छोटे बच्चे रहते हों। चेक शर्ट से आप अपने बेटे के लिए कई तरह के कपड़े तैयार कर सकते हैं।

बच्चों के कपड़े बनाने के लिए ज्यादा कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में एक दो पुरानी चेक शर्ट से आप इनके लिए कई सारे ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़े तैयार कर सकते हैं। इससे न सिर्फ पैसों की बचत होती है, बल्कि पुराने कपड़ों का फिर से बेहतर तरीके से इस्तेमाल हो जाता है। आइए जानते हैं पुरानी चेक शर्ट से बेटे के लिए कौनकौन से स्टाइलिश कपड़े बना सकते हैं।
1 समर शॉर्ट
गर्मियों के मौसम में बच्चे ज्यादातर शॉर्ट पहनते हैं। ये आरामदायक होने के साथ ही हल्के भी होते हैं। ऐसे में आप अपनी पुरानी चेक शर्ट की मदद से हल्के और मुलायम शॉर्ट्स बना सकते हैं। इसे वह न सिर्फ घर पर पहन सकते हैं बल्कि बाहर घूमने भी जा सकते हैं। इन शॉर्ट्स में छोटी सी पॉकेट और जिप जोड़कर आप इसे और भी ज्यादा आरामदायक बना सकते हैं।
2 नाइट सूट
नाइट सूट जितना आरामदायक और हल्का होता है बच्चों की नींद उतनी ही बेहतर होती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर आपके पास मुलायम कॉटन चेक शर्ट है, तो उससे अपने बेटे के लिए नाइट सूट बनवा कर सकते हैं। इसमें एक हल्की शर्ट और पायजामा बनाया जा सकता है। कॉटन का कपड़ा त्वचा के लिए बेहतर होता है।
3 कैजुअल शर्ट
पुरानी चेक शर्ट से आप अपने बेटे के लिए एक नई चेक शर्ट बना सकते हैं। अगर कपड़ा ज्यादा पुराना नहीं है तो ये बिल्कुल नए जैसा लगता है और साथ ही मजबूत भी होता है। इससे आप बच्चे के नाम के अनुसार शर्ट बनवा सकते हैं। पुरानी शर्ट के कॉलर, बटन और पॉकेट को भी आप इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 कोऑर्ड सेट
पैरेंट्स बच्चों के लिए काफी महंगेमहंगे कोऑर्ड सेट खरीदते हैं। लेकिन आप थोड़ी सी समझदारी और क्रिएटिविटी की मदद से अपनी पुरानी चेक शर्ट से कोऑर्ड सेट तैयार कर सकते हैं। इसे बच्चे घर पर पहनने के साथ खेलनेकूदने और घूमने जाने के दौरान भी कैरी कर सकते हैं।
5 स्लीवलेस जैकेट
बच्चों पर स्लीवलेस जैकेट और शॉर्ट्स काफी खूबसूरत लगते हैं। आप अपने पुरानी चेक शर्ट की मदद से बेटे के लिए स्लीवलेस जैकेट तैयार कर सकते हैं। जैकेट में पुराने बटन और पॉकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश लगती हैं, बल्कि बच्चों के लिए आरामदायक भी होती है। इसे वो खेलने के दौरान कैरी कर सकते हैं। साथ ही इसे घर में भी पहन सकते हैं। ऐसे में आप अपनी पुरानी चेक शर्ट को फेंकने के बजाए इन क्रिएटिव तरीकों से बेटे के लिए स्टाइलिश कपड़े बनवा सकते हैं।




