वैभव नंबर 1 पर कायम, पारी में 8 छक्के लगा कूपर कोनोली नहीं निकल पाए उनसे आगे; टूटा डिकॉक का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

2026 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज कूपर कोनोली ने हैदराबाद के खिलाफ जमकर लड़ाई की और नाबाद 107 रन की शतकीय पारी खेली। कूपर बेशक अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने क्विंटन डिकॉक का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अपनी पारी में कूपर ने 8 छक्के भी लगाए, लेकिन वो वैभव सूर्यवंशी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए।

वैभव नंबर 1 पर कायम, पारी में 8 छक्के लगा कूपर कोनोली नहीं निकल पाए उनसे आगे; टूटा डिकॉक का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

वैभव से पीछे रह गए कूपर कोनोली

कूपर ने के खिलाफ अपनी नाबाद 107 रन की पारी के दौरान कुल 8 छक्के लगाए और वो आईपीएल में अपनी पहली 9 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। वैभव का रिकॉर्ड टूटने से बच गया और वो पहले नंबर पर बने हुए हैं। आईपीएल की पहली 9 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है। वैभव ने पहली 9 पारियों में सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाए थे जबकि दूसरे स्थान पर 28 छक्कों के साथ जैक फ्रेजर मैकगर्क हैं। तीसरे नंबर पर अब 26 सिक्स के साथ कूपर कोनोली हैं।

आईपीएल की पहली 9 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप3 बैटर

◎ 30 छक्के : वैभव सूर्यवंशी
◎ 28 छक्के : जैक फ्रेजर मैकगर्क
◉ 26 छक्के : कूपर कोनोली

कूपर ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

कूपर ने आईपीएल करियर का पहला शतक हैदराबाद के खिलाफ लगाया और वो अब इस लीग में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी बैटर भी बन गए। कूपर ने ये कमाल 22 साल 257 दिन की उम्र में किया और उन्होंने क्विंटन डिकॉक का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। डिकॉक इससे पहले आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज थे। उन्होंने ये कमाल साल 2016 में 23 साल 122 दिन की उम्र में आरसीबी के खिलाफ किया था।

IPL में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के विदेशी बल्लेबाज

22 साल 257 दिन कूपर कोनोली बनाम SRH, हैदराबाद, 2026
23 साल 122 दिन क्विंटन डिकॉक बनाम RCB, बेंगलुरु, 2016
23 साल 153 दिन डेविड वॉर्नर बनाम KKR, दिल्ली, 2010
23 साल 330 दिन डेविड मिलर बनाम RCB, मोहाली, 2013
23 साल 352 दिन कैमरन ग्रीन बनाम SRH, वानखेड़े, 2023

कूपर ने की प्रभसिमरन की बराबरी

कूपर कोनोली पंजाब किंग्स के लिए 22 साल की उम्र में आईपीएल में शतक लगाने वाले दूसरे बैटर भी बने। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इससे पहले पंजाब के लिए 22 साल की उम्र में इस लीग में शतक लगाने का कमाल प्रभसिमरन सिंह ने साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया था। अब कूपर कोनोली ने ऐसा कमाल किया और उनकी बराबरी पर आ गए।

पंजाब किंग्स के लिए 22 साल की उम्र में में शतक लगाने वाले बैटर

103 रन प्रभसिमरन सिंह बनाम DC, दिल्ली, 2023
107* रन कूपर कोनोली बनाम SRH, हैदराबाद, 2026

SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा ने 2 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम, क्रिस गेलकेएल राहुल का कीर्तिमान किया ध्वस्त

अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 35 रन की पारी खेली जिसमें 4 छक्के लगाए और इसके दम पर केएल राहुल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा साथ ही साथ इस पारी के बाद क्रिस गेल के इस कीर्तिमान को भी ध्वस्त कर दिया।

Leave a Reply