Vastu Tips For Married Life: घर के ये वास्तु टिप्स वैवाहिक जीवन में ला देगी खुशहाली! आज़मा कर देखिए​

Happy Married Life Tips: किसी भी व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष योगदान होता है। वास्तु विज्ञान सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर आधारित है। लेकिन, कई बार घर में वास्तु दोष होने पर इसका असर व्यक्ति का जीवन और पारिवारिक रिश्तों पर भी देखने को मिलता है।

Vastu Tips For Married Life: घर के ये वास्तु टिप्स वैवाहिक जीवन में ला देगी खुशहाली! आज़मा कर देखिए​

ऐसे में यदि आप अपने दाम्पत्य जीवन में कुछ वास्तु नियमों का ख्याल रखते हैं तो इससे आपको लड़ाईझगड़े की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही इससे पतिपत्नी का रिश्ता और भी मजबूत होता है।

दांपत्य जीवन में प्रेम के लिए अपनाएं वास्तु के ये उपाय

  • बेडरूम का सही दिशा

वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार,के लिए बेडरूम का दक्षिणपश्चिम दिशा में होना सबसे अच्छा माना गया है, क्योंकि यह दिशा पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, जो स्थिरता और प्रेम को प्रोत्साहित करता है। बेडरूम हमेशा साफसुथरा और व्यवस्थित होना चाहिए।

  • राधाकृष्ण जी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार को अपने बेडरूम में राधाकृष्ण जी की तस्वीर लगानी चाहिए। इसके साथ ही आप बेडरूम में पशुपक्षियों के जोड़ी की मूर्ति या तस्वीर भी रख सकते हैं। इससे जीवन में प्रेम बना रहता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं अगर बेडरूम में पतिपत्नी की तस्वीर लगाना चाहते हैं, तो इसे हमेशा पश्चिम दिशा बेहतर रहेगी।

  • गुलाबी और लाल रंग का करें उपयोग

दांपत्य जीवन में प्रेम के लिए गुलाबी और लाल रंग का उपयोग करें। गुलाबी और लाल रंग फेंगशुई में प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं। बेडरूम की दीवारों पर हल्के गुलाबी रंग का पेंट करवाएं या लाल रंग के तकिए, चादर और परदों का प्रयोग करें।

अगर पूरे कमरे में गुलाबी या लाल रंग का उपयोग संभव न हो, तो छोटेछोटे सामान जैसे कैंडल स्टैंड या तस्वीरों में इन रंगों का समावेश करें। यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगा, बल्कि रिश्ते में प्यार और गर्मजोशी भी लाएगा।

  • क्रिस्टल का करें उपयोग

फेंगशुई में क्रिस्टल को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। रोज क्वार्ट्ज, जिसे प्रेम का रत्न भी कहा जाता है, बेडरूम के दक्षिणपश्चिम कोने में रखने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। यह रत्न रिश्ते को मजबूत करने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

Leave a Reply