प्रेमिका को बनाना चाहता था प्राइवेट प्रॉपर्टी, प्रेमी ने बॉडी पर गुदवाया कुछ ऐसा-चौंके लोग!


52 साल की जोक नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी दर्दनाक कहानी शेयर की है, जिसे पढ़कर हर कोई सदमे में है. महिला का आरोप है कि उसका एक्स-पार्टनर हंस उसे अपनी “प्राइवेट प्रॉपर्टी” समझता था. इसी सोच के चलते हंस ने जोक की पूरी बॉडी पर 250 बार अपना नाम गुदवा दिया.

महिला के चेहरे, गर्दन, हाथ, पैर और शरीर के हर हिस्से पर “Hans” और “Property of Hans” जैसे वाक्य लिखे हुए हैं. जोक ने बताया कि हंस ने ऑनलाइन एक सस्ती टैटू मशीन खरीदी और घर पर ही यह सब किया. महिला ने कई बार विरोध किया, लेकिन हंस ने उसे धमकाकर और जबरदस्ती टैटू बनवाए. अब जोक की पूरी बॉडी इन टैटू से भरी हुई है. दोनों का अब ब्रेकअप हो गया है. महिला ने लोगों के साथ अब जाकर अपने साथ हुई इस घटना को शेयर किया है.

1 साल में किया ऐसा हाल
महिला ने बताया कि उसके प्रेमी ने 2020 से 2021 के बीच उसके साथ ऐसा किया. महिला के चेहरे पर भी कई टैटू हैं, जिसकी वजह से वह बाहर निकलने से भी डरती है. महिला ने कहा कि हंस उसे अपनी संपत्ति की तरह ट्रीट करता था. जब वह छोड़कर जाना चाहती थी तो हंस उसे रोकता और कहता था कि “तुम मेरी हो”. अंत में जब महिला ने पुलिस में शिकायत की तो मामला सामने आया. सोशल मीडिया पर यह स्टोरी वायरल होने के बाद लोग गुस्से में हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि यह केस Domestic Abuse और Coercive Control का क्लासिक उदाहरण है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में अपराधी पीड़ित को अपनी संपत्ति समझकर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से नियंत्रित करता है. टैटू बनवाना भी उसी नियंत्रण का हिस्सा था.

मांग रही है मदद
अपनी बॉडी से टैटू हटाने के लिए अब जोक लोगों से मदद मांग रही हैं. उन्होंने कई संस्थाओं से मदद मांगी है जो जोक के लिए पैसे जमा करने में मदद कर रहे हैं. जोक ने बताया कि लेजर मशीन काफी महंगी आती है. जोक अब लेजर ट्रीटमेंट से टैटू हटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन चेहरे के टैटू हटाना बहुत मुश्किल और महंगा है. वह मानसिक सहायता भी ले रही है क्योंकि यह घटना उसे लगातार परेशान कर रही है.

Leave a Reply