बरसात का मौसम सुहावना तो लगता है लेकिन ये अपने साथ कई तरह की समस्याएं भी लाता है। बरसात के मौसम में कीड़ेमकोड़ों का आतंक बढ़ जाता है। बरसात के मौसम में घर में रखे फर्नीचर भी खराब होने लगते हैं। इसकी वजह से दीमक। फर्नीचर को दीमक खोखला कर देती है। ये चुपचाप लकड़ी को खा जाते हैं। इसी वजह से कई बार इनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है। अगर घर में दीमक दिखे तो घबराने के बजाय तुरंत कदम उठाना जरूरी है। सही समय पर कदम उठाकर आप फर्नीचर को खोखला होने से बचा सकते हैं। ऐसे में यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप दीमकों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

नीम का तेल
नीम का तेल कीटनाशक की तरह काम करता है। दीमक से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में जहां भी दीमक दिखे उस जगह पर नीम का तेल सीधा लगा दें। इसके अलावा आप चाहे तो नीम तेल में पानी मिलाकर स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं।
नींबू का रस और नमक
दीमक से छुटकारा दिलाने में नींबू का रस और नमक भी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए बराबर मात्रा में नींबू का रस और नमक मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे दीमक वाली जगह पर लगाएं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इससे दीमकों से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।
लौंग और एलोवेरा जेल
अगर आप दीमक से हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं तो लौंग और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए लौंग को एक ग्राइंडर जार में पीसकर पाउडर बना लें और फिर इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को फर्नीचर में जहां भी दीमक लगे हैं वहां लगाएं। जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा।
नींबू का रस और सिरका
नींबू का रस और सिरका भी दीमक से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए नींबू के रस में सिरका मिलाकर घोल तैयार कर लें और फिर इसे फर्नीचर पर लगाएं। कुछ ही दिनों में दीमक से छुटकारा मिल जाएगा।





