अंगूरी भाभी के किरदार से घर घर में पहचान बनाने वाली इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। साल 2017 में उन्होंने ‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया था। अब हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट पर उन्होंने कबूला कि वो इल्जाम झूठा था। ये बात सामने आते ही कई लोगों के रिएक्शन इस पर देखने मिले। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर एक्ट्रेस हिना खान ने भी शिल्पा शिंदे के खिलाफ अपना रिएक्शन दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शिल्पा शिंदे की जमकर ट्रोलिंग शुरु हो गई।

शिल्पा शिंदे के कबूलनामे के बाद ‘ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। AICWA का कहना है कि इस तरह का झूठा इल्जाम न सिर्फ उस इंसान को नुकसान पहुंचाता है बल्कि असल के पीड़ितों पर भी शक पैदा करवाता है। ऐसी घटनाएं वास्तविक यौन उत्पीड़न पीड़ितों की शिकायतों पर संदेह पैदा कर सकती हैं और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सचमुच उत्पीड़न का सामना करने वाले लोगों के लिए अपनी बात रखना और उस पर भरोसा हासिल करना और भी मुश्किल बना सकती हैं।
सिर्फ AICWA ही नहीं बल्कि कई लोग उनके खिलाफ सख्त एक्शन की डिमांड कर रहें हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिस पर लिखा था ‘हमेशा बोलने को तैयार, जो उखाड़ना है उखाड़ लो।’ साथ ही बिना किसी का नाम लिए कैप्शन में लिखा ‘जलने वालों जलते रहो अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो, जला जलाकर खत्म कर दो।’
शिल्पा शिंदे ने पॉडकास्ट में बताया कि साल 2016 में जब उन्होंने ‘भाभी जी घर पर है’ शो छोड़ा, तब उनका मेकर्स के साथ कॉन्ट्रेक्ट को लेकर विवाद चल रहा था। अपने पैसे लेने के लिए एक्ट्रेस मजबूर हो गईं थीं इसलिए उन्होंने प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का झूठा इल्जाम लगाया। बाद में उन्होंने मेकर्स के साथ सेटलमेंट कर ली थी। हैरानी की बात ये है कि एक्ट्रेस ने सालों तक इस बात छिपाकर रखा और करीब 9 साल बाद इस बात खुलासा किया। शिल्पा शिंदे के इस बयान ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया।





