भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौकरी का लालच देकर एक विधवा महिला को देह व्यापार में धकेलने का दबाव बनाने, मना करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भदोही पुलिस ने एक स्पा सेंटर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा इलाके की है। स्पा मालिक के खिलाफ आजमगढ़ जिले की 25 साल की एक विधवा महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

‘एक महीने से स्पा सेंटर में काम कर रही थी’
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुजीत कुमार यादव के खिलाफ BNS की की धारा 351 , 352 और 115 के तहत शुक्रवार को FIR दर्ज की। महिला की शिकायत के मुताबिक, उसकी मुलाकात जौनपुर निवासी सुजीत कुमार यादव से आजमगढ़ में हुई थी। सुजीत ने खुद को भदोही के रजपुरा स्थित स्पा सेंटर का मालिक बताया और नौकरी देने का वादा किया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। महिला नौकरी की तलाश में थी, इसलिए वह सुजीत के साथ भदोही आ गई। पिछले एक महीने से वह रजपुरा के उसी स्पा सेंटर में काम कर रही थी।
‘इनकार करने पर मेरे साथ हुई मारपीट’
महिला ने बताया कि कुछ समय बाद सुजीत ने उस पर अन्य लड़कियों की तरह करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब महिला ने इनकार कर दिया तो सुजीत ने गालीगलौज की, उसके बाल खींचे, जमीन पर पटक दिया और बुरी तरह मारापीटा। साथ ही उसने देह व्यापार न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। SHO सच्चिदानंद पांडेय ने बताया, ‘महिला की शिकायत पर हमने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।’ बता दें कि यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।





