जब दिल्ली के कॉलेज से इम्तियाज अली हुए थे किडनैप, खुद सुनाई बच निकलने की कहानी​

फिल्ममेकर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ के लिए काफी सुर्खियों में हैं। लगातार फिल्म के प्रमोशन के लिए इंटरव्यू देते नजर आ रहें हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने हैरान कर देने वाली बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें एक गैंग ने किडनैप कर लिया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उस सिचुएशन से फिल्ममेकर ने कैसे खुद को बचाया। चलिए बताते है क्या है पूरा मामला

जब दिल्ली के कॉलेज से इम्तियाज अली हुए थे किडनैप, खुद सुनाई बच निकलने की कहानी​

इम्तियाज अली ने साल 1993 में हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। ये उन दिनों की बात है जब वह दिल्ली में रहते थे और पढ़ाई करते थे। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने एक किस्सा साझा किया। इम्तियाज ने बताया कि ‘उस समय यूनिवर्सिटी में NSUI और ABVP के बीच एक टकराव हमेशा देखा ही जाता है। किसी ने मेरे हॉस्टल की दीवार पर एक पोस्टर लगा दिया। मैंने उनसे कहा कि यहां मत लगाओ, कहीं और लगा लो लेकिन उन्होंने जानबूझकर वो सामने ही लगाया। मैंने उनके सामने ही वो पोस्टर हटा दिया और दूसरी जगह लगा दिया। तब वो वहां से चले गए।’

‘इस बात के कुछ दिन बाद रात करीब 2 बजे मेरे एक हॉस्टल मेट ने आकर कहा कि जल्दी भाग जाओ, वो लोग आ रहे है। इसके बाद वो आए और बोले, चलो हमारे साथ। मैने पूछा कहां, लेकिन वो लोग मुझे जबरदस्ती रिक्शा में बैठाकर एक सरकारी क्वार्टर जैसी जगह पर ले गए। वहां एक गैंग लीडर था।’

इम्तियाज अली ने आगे बताया कि, ‘गैंग लीडर ने अपने साथी से पोस्टर हटाने को लेकर सवाल किया। जब उसे पता चला कि मैंने पोस्टर फाड़ा नहीं, सिर्फ हटाया गया था, तो वह अपने ही साथी पर भड़क गया और फिर उसे थप्पड़ मार दिया। इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर इम्तियाज वहां से निकलने में कामयाब रहे।’

इस किस्से को सुनकर वहां बैठे लोग काफी हैरान हुए। बॉलीवुड में इम्तियाज अली को हटकर फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। फिल्ममेकर की कहानियों और उन कहानियों को दिखाने का तरीका, उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान देता है। जल्द ही वह दिलजीत दोसांझ, नसीरूद्दीन शाह, वेदांग रैना, शरवरी वाघ के साथ फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ लेकर आ रहें हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply