बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जो सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, ट्रेलर में देखने को मिला कि यह मूवी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस पर सवाल खड़े करती है, बाबरी मस्जिद के विध्वंस और आपातकाल जैसे मुद्दों के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म महात्मा गांधी की हत्या में RSS के कथित रूप से मिले होने की बात दिखाती है।

क्या दिखाया गया है ट्रेलर में
2 मिनट 54 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल के ऐलान के दौरान से शुरू होती है। इसके बाद फिल्म की कहानी आगे बढ़ते हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस तक पहुंच जाती है। इस ट्रेलर में सवाल किया जाता है कि जब आरएसएस का शांत समाज सेवी संगठन है, तो फिर उस दिन इतने लोग गुंबद पर क्यों चढ़े?
यह भी पढ़ें:
‘आखिरी सवाल’ का ट्रेलर देखने के बाद लग रहा है कि इसके कुछ सवाल देश को हिलाकर रख सकते हैं। ये तीखे सवाल सीधा सिस्टम पर प्रहार करते दिख रहे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, फिल्म के डायलॉग्स भी बेहद दमदार हैं। ये फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है जिसमें संजय दत्त अब तक के सबसे अलग अंदाज में दिखेंगे।
बता दें कि इस फिल्म में संजय दत्त के साथ समीरा रेड्डी नजर आने वाली हैं, जो लंबे समय के बाद इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। इनके अलावा ‘आखिरी सवाल’ में नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार दिखाई देने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है।
कब रिलीज होगी ‘आखिरी सवाल’
‘आखिरी सवाल’ निखिल नंदा द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल नंदा और संजय दत्त हैं, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके कोप्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 15 मई, 2026 को हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात ये है कि यह फिल्म बधिर लोगों के लिए इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ रिलीज हो रही है। साथ ही यह दृष्टिबाधित दर्शकों के लिए भी समावेशी पहुंच का लक्ष्य रखती है।
यह भी पढ़ें:





