लड़की ने ठुकराया प्रपोजल तो कर दिया हमला, छात्र नेता भाई की मौत, पुलिस एनकाउंटर में मारा गया एक आरोपी

असम के नलबाड़ी में छात्र नेता माधुर्य बर्मन की हत्या के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रोज अली को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है. जानिए क्या है पूरा मामला

असम: लड़की ने ठुकराया प्रपोजल तो कर दिया हमला, छात्र नेता भाई की मौत, पुलिस एनकाउंटर में मारा गया एक आरोपी

Assam News: असम के नलबाड़ी जिले में रविवार को हुई एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. गंगापुर क्षेत्र में हुए हमले में युवा छात्र नेता मधुरजया बरमन की मौत हो गई, जबकि उनकी रिश्तेदार मृदुमुद्रा डेका गंभीर रूप से घायल हो गईं.

घायल युवती का इलाज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. उधर पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी की मौत हो गई है.

क्या है मामला?

परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मृदुमुद्रा डेका को लंबे समय से एक युवक द्वारा परेशान किया जा रहा था. युवती की मां का कहना है कि उनकी बेटी को कई सालों से प्रेम प्रस्ताव देकर परेशान किया जाता था. उनके अनुसार, आरोपी कथित तौर पर तब से युवती का पीछा कर रहा था जब वह नौवीं कक्षा में पढ़ती थी.

परिवार का आरोप है कि आरोपी ने कई बार चाकू दिखाकर धमकाया था और मां-बेटी दोनों को जान से मारने की चेतावनी भी दी थी. परिजनों ने यह भी दावा किया कि आरोपी के परिवार ने पहले इस मामले को पुलिस तक न पहुंचाने का अनुरोध किया था.

आरोप है कि प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद आरोपियों ने हमला करने की साजिश रची. बताया जा रहा है कि रविवार को बर्मन और मृदुमुद्रा डेका स्कूटर से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान गंगापुर पुल के पास उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया.

इस हमले में बर्मन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मृदुमुद्रा डेका के सिर, चेहरे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. डॉक्टरों के अनुसार, युवती को कई गहरे घाव लगे हैं और उनका इलाज ICU में जारी है. चिकित्सकों का कहना है कि वह गंभीर शारीरिक चोटों के साथ-साथ मानसिक आघात से भी गुजर रही हैं.

पुलिस ने किन आरोपियों को किया गिरफ्तार?

पुलिस ने मामले में रोज अली और हितेश अली को मुख्य आरोपी बताया है. घटना के बाद से दोनों फरार थे. लेकिन, घटना के करीब 12 घंटे के भीतर एक मुठभेड़ में रोज अली की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मुकालमुआ के चर इलाके में पुलिस और फरार आरोपी रोज अली के बीच आमना-सामना हुआ. इस दौरान हुई मुठभेड़ में रोज अली को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई. हालांकि हितेश अली फिलहाल फरार बताया जा रहा है.

घटना के बाद नलबाड़ी जिले में लोगों का आक्रोश बढ़ गया है था. विभिन्न छात्र संगठनों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

मृतक माधुर्य बर्मन पश्चिम नलबाड़ी क्षेत्रीय छात्र संगठन में सहायक सचिव के पद पर सक्रिय थे. उनकी मौत के बाद छात्र संगठनों में भी शोक और नाराजगी का माहौल है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं, नलबाड़ी के चामता स्थित माधुर्य बर्मन के घर में मातम पसरा हुआ है. माधुर्य अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. उनके निधन से परिवार गहरे सदमे में है. हाल ही में उन्होंने कक्षा 11वीं उत्तीर्ण की थी और छात्र संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे.

Leave a Reply