
Love Affairs: यूपी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। यहां एक महिला को उसके पति ने छोड़ दिया। जिसके बाद निकाह का झांसा देकर देवर ने भाभी के साथ संबंध बनाए। कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।
इसके बाद उसे दो बच्चे भी हो गए। लेकिन जब महिला ने देवर से निकाह की बात कहीं तो वह मुकर गया। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि भाभी से प्यार मोहब्बत के दावें करने वाला देवर दूसरी लड़की को अपनी बीवी बनाकर कर घर ले आया और पीड़ित महिला को घर से बाहर निकाल दिया।
जिसके बाद अब पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि उसका निकाह नैनी ग्लास स्टार पैलेस के पीछे रहने वाले परिवार में हुआ था। शादी के बाद से ही पति अलग रहने लगा।
जिसके बाद देवर ने निकाह का झांसा देते हुए पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 2021 में एक बेटी और 2023 में दूसरी बेटी ने जन्म लिया। लेकिन इसके बाद प्यार मोहब्बद के दावें करने वाले देवर के सुर बदल गए। महिला ने उससे निकाह करने के लिए कहां तो उसने इंकार कर लिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।
पीड़िता का कहना है कि जब उसने देवर जावेद पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया, वहीं देवर ने दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बाद उसे और उसके बच्चों को घर से निकाल दिया। पीड़िता किराए के मकान में रहकर गुजर-बसर कर रही है।





