Kal ka Match Kon Jeeta: कोलकाता नाइट राइडर्स ने बढ़ाया गुजरात टाइटंस का इंतजार, ईडन में हुई रनवर्षा, 6 बल्लेबाजों ने ठोके अर्धशतक​

न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज फिन एलन ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 35 गेंद में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को कोलकाता में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। केकेआर इस जीत से 11 अंक से सातवें स्थान पर है।

Kal ka Match Kon Jeeta: कोलकाता नाइट राइडर्स ने बढ़ाया गुजरात टाइटंस का इंतजार, ईडन में हुई रनवर्षा, 6 बल्लेबाजों ने ठोके अर्धशतक​

इस हार से गुजरात टाइटंस का लगातार पांच मैचों में जीत का सिलसिला भी टूट गया। उसका प्लेऑफ में पहुंचने का इंतजार भी बढ़ गया। वह16 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। बंगाल चुनाव के कारण लंबे समय बाद ईडन गार्डन में मैच हुआ और यहां रनवर्षा देखने को मिली। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 6 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा। केकेआर के लिए एलन के अलावा अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन की तीसरे विकेट के लिए महज 53 गेंद में 108 रन की नाबाद शतकीय साझेदारी से कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

साई सुदर्शन रिटायर्ड हर्ट

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के 23 रन पर रिटायर्ड हर्ट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर के बीच 73 गेंद में 128 रन की साझेदारी के बावजूद चार विकेट पर 218 रन ही बना सकी। केकेआर ने पारी के दौरान 22 छक्के लगाए जबकि गुजरात की टीम 12 छक्के ही लगा पाई।

गुजरात टाइटंस को4 ओवर में जीत के लिए 71 रन की दरकार थी

गिल और बटलर ने भले ही अर्धशतक जड़े हों, लेकिन दोनों विस्फोटक बल्लेबाजी नहीं कर पाए, जिससे गुजरात टाइटंस के लिए लक्ष्य पहाड़ जैसा बन गया। गिल के आउट होने के बाद सुदर्शन खेलने आए। उन्होंने 28 गेंद में नाबाद 53 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। आखिरी चार ओवर में गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 71 रन की दरकार थी। क्रीज पर मौजूद बल्लेबाज वैसी धमाकेदार बल्लेबाजी नहीं कर सकी जैसी केकेआर के लिए एलन ने की थी।

गिल को नरेन ने पवेलियन भेजा

गिल की शानदार पारी का अंत सुनील नरेन ने किया जिनकी गेंद पर फाइन लेग पर खड़े अनुकूल रॉय ने एक बेहतरीन कैच लपका। एलन की जगह ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर केकेआर लिए अपना पदार्पण करने आए मथीशा पाथिराना को अपने दूसरे ओवर के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी।

बटलर के आउट होते ही जीत की उम्मीदें खत्म

सुदर्शन जब दोबारा बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने कार्तिक त्यागी के एक ओवर में 21 रन बनाकर उम्मीदें जगा दीं। बटलर ने भी इस तेज गेंदबाज के खिलाफ एक चौका और एक छक्का लगाकर शानदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 19वें ओवर में बटलर के आउट होते ही जीत की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। इससे केकेआर ने अपने घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए एक अहम जीत हासिल की।

एलन और रघुवंशी के बीच 95 रनों की भागीदारी

इससे पहले एलन जब 14 और 33 रन पर थे तब उनका कैच छूटा, उन्होंने पारी के दौरान 10 छक्के और चार चौके लगाए जिससे उनकी पारी के 86 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बने। एलन और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 95 रन की भागीदारी निभाई। गुजरात टाइटंस ने इस पारी में कुल चार कैच छोड़े और केकेआर के तीनों बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया। रघुवंशी को 52 रन के स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर ने जीवनदान दिया। ग्रीन जब 23 रन पर थे तब अरशद खान ने राशिद खान की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया।

नौ ओवरों में ही 100 रन तक पहुंच गई केकेआर

बारिश के बाद कवर के नीचे रही पिच पर कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसकी गेंदबाजी इकाई को काफी संघर्ष करना पड़ा। केकेआर की तेज तर्रार बल्लेबाजी के दौरान खराब फील्डिंग ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। इस ‘करो या मरो’ वाले मैच में एलन की धमाकेदार पारी ने बड़े स्कोर की नींव रखी जिससे घरेलू टीम नौ ओवरों में ही 100 रन तक पहुंच गई।

ग्रीन और रघुवंशी की शानदार साझेदारी

इसके बाद ग्रीन और रघुवंशी की जोड़ी ने मिलकर सिर्फ आठ ओवरों में ही स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया। एलन जब 14 रन पर थे तब मोहम्मद सिराज की गेंद पर कवर में जेसन होल्डर के हाथों से कैच छूट गया। गेंद उनकी उंगलियों से छूने के बावजूद बाहर निकल गई। इसके बाद एलन ने कागिसो रबाडा की धुनाई की। उन्होंने लगातार दो छक्के जड़े और सिर्फ 11 गेंद में ही 28 रन के स्कोर तक पहुंच गए।

अजिंक्य रहाणे का खराब प्रदर्शन

एक छोर से एलन का दबदबा कायम था, वहीं अजिंक्य रहाणे अपनी 14 गेंदों में 14 रनों की संघर्षपूर्ण पारी के दौरान कभी भी सहज नहीं दिखे। आखिरकार सिराज ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। रहाणे के आउट होने के बाद पावरप्ले में थोड़ी देर के लिए रन बनाने की गति धीमी हो गई थी, लेकिन फिर एलन को एक और मौका मिल गया। होल्डर की गेंद पर सिराज ने लॉन्ग ऑन पर एक आसान सा कैच छोड़ दिया। फिर एलन ने पूरी लय में आ गए। उन्होंने तेज और स्पिन, दोनों पर एक जैसा प्रदर्शन किया।

राशिद का स्वागत दो छक्कों से हुआ

राशिद का स्वागत दो छक्कों और एक चौके से किया गया और एलन ने तूफानी अंदाज में महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। रघुवंशी ने एक बेहतरीन सहायक की भूमिका निभाई। इस युवा बल्लेबाज ने रबाडा की गेंद पर विकेटकीपर के ऊपर से एक शानदार स्कूप शॉट खेलकर अपनी पारी की शुरुआत की।

ग्रीन की धामकेदार बल्लेबाजी

लग रहा था कि एलन इस सत्र में अपना दूसरा आईपीएल शतक बनाने जा रहे हैं, लेकिन तभी राशिद ने साई किशोर की गेंद पर डीप मिडविकेट पर एक शानदार कैच लपककर इस तूफानी बल्लेबाज की रफ्तार थाम दी। फिर ग्रीन ने यह सुनिश्चित किया कि आखिरी ओवरों में भी रन बनाने की गति धीमी नहीं पड़े। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने तीन छक्के जड़कर गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं और रघुवंशी ने भी उनका बखूबी साथ निभाया।

KKR बनाम गुजरात मैच के बाद अंकतालिका

केकेआर ने गुजरात को आईपीएल 2026 के 60वें मैच में 29 रन से हरा दिया और अंकतालिका में दिल्ली से ऊपर आ गई। वहीं इस मैच के बाद ऑरेंज कैप पर साई सुदर्शन के नाम हो गया। शुभमन गिल आरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर आ गए। पर्पल कैप अब भी भुवी के नाम ही है।

Leave a Reply