कल का मैच कौन जीता: तिलक वर्मा का तूफान, पंजाब किंग्स के लिए मुश्किल हो गई प्लेऑफ की राह​

IPL 2026 Result, Kal Ka Match Kaun Jeeta: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार को सीजन का 58वां मैच । इस मुकाबले में पंजाब को लगातार सीजन की पांचवीं हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद अब पंजाब की प्लेऑफ की राह भी मुश्किल हो गई है। मुंबई का सफर पहले ही खत्म हो चुका था, ऐसे में कुछ ना खोने के डर वाली मुंबई ने श्रेयस अय्यर की टीम का खेल अब बिगाड़ दिया है।

कल का मैच कौन जीता: तिलक वर्मा का तूफान, पंजाब किंग्स के लिए मुश्किल हो गई प्लेऑफ की राह​

इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में खेलने उतरी। नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या पहले से ही टीम से बाहर हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव भी इस मैच का हिस्सा नहीं थे। टॉस जीतकर बुमराह ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पहले खेलने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत ठीक थी। उसके बाद मध्यक्रम डगमगा गया।

प्रभसिमरन का अर्धशतक, ओमरजई का शानदार फिनिश

प्रभसिमरन सिंह ने इस मैच में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंद पर 57 रन बनाए। मध्यक्रम में कूपर कोनोली ने कुछ हद तक पारी संभाली। मगर कप्तान श्रेयस अय्यर , सूर्यांश शेडगे और शशांक सिंह ने निराश किया। अंत में अफगान ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंद पर 38 रन बनाते हुए शानदार फिनिश किया और स्कोर 200 रन तक पहुंचाया।

रोहित की धीमी शुरुआत, रिकल्टन की तूफानी बैटिंग

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए रयान रिकल्टन ने 23 गेंद पर 48 रन की पारी खेलते हुए तेज शुरुआत की लेकिन ने धीमी बल्लेबाजी से फैंस को निराश किया। हिटमैन ने 26 गेंद पर 25 रन बनाए। इसके बाद नमन धीर ने भी निराश किया। फिर शुरू हुआ तिलक वर्मा का शो जो मुंबई की जीत के बाद ही थमा।

तिलक वर्मा के वन मैन शो से जीती मुंबई

तिलक वर्मा ने 88 पर 3 के बाद से मुंबई इंडियंस को अपनी दम पर संभाला। 33 गेंद पर नाबाद 75 रन की पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। शेरफेन रदरफोर्ड 20 और अंत में विल जैक्स की 10 गेंद पर 25 रन की पारी के बदौलत मुंबई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए और मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।

मुंबई ने बिगाड़ा पंजाब किंग्स का समीकरण

मुंबई इंडियंस की जीत से पंजाब किंग्स का बिगड़ गया है। अब पंजाब के लिए टॉप 2 की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। वहीं अगर बचे हुए दोनों मैच पंजाब की टीम जीत भी जाती है तो उसके 17 अंक होंगे। 17 अंक में पंजाब सुरक्षित नहीं रहेगी और अपने दोनों मैच जीतने के बाद उसे अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

IPL 2026 Points Table: पंजाब बनाम मुंबई मैच के बाद अंकतालिका, RCB नंबर 1; टॉप5 बैटरबॉलर

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को बड़ा झटका दिया और आईपीएल 2026 के 58वें मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई को 2 अंक मिले जबकि पंजाब को 2 अंक का नुकसान हुआ। आरेंज कैप अब भी क्लासेन के सिर पर है जबकि पर्पल कैच भुवी के नाम है।

Leave a Reply