जय शाह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से क्यों मिलाया हाथ? तस्वीर हुई वायरल तो मचा बवाल​

Jay Shah: आईसीसी टी20 महिला विश्व कप 2026 की मेजबानी इस बार इंग्लैंड के हाथो में है. भारत और पाकिस्तान समेत सभी देश इस टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से हो रही है, वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है.

जय शाह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से क्यों मिलाया हाथ? तस्वीर हुई वायरल तो मचा बवाल​

कल सभी कप्तान ट्रॉफी अनावरण के लिए मौजूद थे, इस दौरान भारत के जय शाह को पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाया. इसके बाद से ही बवाल मच गया है.

Jay Shah ने क्यों मिलाया फातिमा सना से हाथ

भारत और पाकिस्तान का जब भी आमनासामना होता है, भारतीय कप्तान और खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नही मिलाते हैं. हालांकि भारतीय होने के बावजूद जय शाह ने पाकिस्तान की महिला टीम की कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाया,जो चर्चा का विषय बन गया. अब सवाल ये उठता है कि जय शाह ने हाथ क्यों मिलाया, तो इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं.

दरअसल जय शाह आईसीसी चेयरमैन हैं. ऐसे में उन्होंने आईसीसी के मुख्या होने के नाते पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाया. शाह ने पाकिस्तान के अलावा सभी देशों की खिलाड़ियों से हैंडशेक किया, क्योंकि वह उस समय केवल एक भारतीय के नाते नहीं, बल्कि आईसीसी के चेयरमैन के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे थे. ये एक औपचारिक और प्रोटोकॉल के तहत किया गया अभिवादन था. हालांकि शाह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच नो हैंड शेक जारी है. कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

कब से शुरू हुआ नो हैंडशेक का सिलसिला?

भारत और पाकिस्तान के बीच नो हैंडशेक की शुरुआत भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया था. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमनेसामनें थी, तो भारतीय कप्तान ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया. इसके बाद यही सिलसिला अंडर19 एशिया कप और विश्व कप में रहा. वहीं भारतीय महिला टीम ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से विश्व कप 2025 के दौरान हाथ नही मिलाया.

भारतीय टीम का टी20 विश्व कप 2026 में शेड्यूल

भारतीय टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में उतरेगी. 14 जून को पाकिस्तान में भिड़ने के बाद टीम इंडिया का मुकाबला 17 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा. 21 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होनी है. 25 जून को टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश से होगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं 28 जून को भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा.

 

Leave a Reply