क्रूज और शिप पर वायरस तेजी से क्यों फैलते हैं? Hantavirus और Norovirus से समझें वजह​

इस समय दुनिया के कई देशों पर हंटावायरस का खतरा मंडरा रहा है. इस वायरस की लगातार निगरानी की जा रही है. कोविड और मंकीपॉक्स के बाद अब इस वायरस के फैलने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि हंटावायरस का ट्रांसमिशन कोविड जैसा नहीं होगा, लेकिन फिर भी सतर्क रहने की जरूरत है. इस बीच ये सवाल भी उठता है कि हंटा और नोरो जैसे वायरस का आउटब्रेक शिप पर क्यों हुआ है. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

क्रूज और शिप पर वायरस तेजी से क्यों फैलते हैं? Hantavirus और Norovirus से समझें वजह​

महामारी विशेषज्ञ डॉ जुगल किशोर बताते हैं किक्रूज शिप का माहौल वायरस फैलने के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है. बंद जगह, हजारों लोगों की मौजूदगी और लगातार नजदीकी संपर्क संक्रमण को तेजी से फैलने का मौका देते हैं. इस जगह संक्रमित चूहों के आने का भी रिस्क होता है. ऐसे में वायरस का ट्रांसमिशन इंसानों में हो जाता है.

हंटावायरस और नोरोवायरस क्या हैं?

बीते दिनों दो अलग अलग क्रूज पर हंटावायरस और नोरोवायरस का आउटब्रेक हुआ था. इंसानों में इन दोनों वायरस के केस आए थे. हंटावायरस की बात करें तो यह वायरस संक्रमित चूहों के मलमूत्र या लार के संपर्क से फैलता है. आमतौर पर इसका ट्रांसमिशन एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं होता है, लेकिन इस वायरस का एक स्ट्रेन जिसका नाम एंडीज है उसका ट्रांसमिशन एक से दूसरे व्यक्ति में होने की आशंका रहती है.

नोरोवायरस की बात करें तो यह वायरस दूषित खाना, पानी से होता है. इसका ट्रांसमिशन इंसानों में होता है. इसके होने के बाद उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं होती हैं.

क्रूज पर वायरस का आउटब्रेक क्यों होता है?

महामारी विशेषज्ञ डॉ जुगल किशोर बताते हैं किक्रूज में हजारों यात्री और स्टाफ एक सीमित जगह में रहते हैं. कई चीजों को साझा करते हैं. क्रूज पर संक्रमित चूहों के आने का भी रिस्क होता है. यहांसाझा डाइनिंग एरिया औरकॉमन टॉयलेट होते हैं.इन जगहों पर लगातार संपर्क संक्रमण का खतरा बढ़ा देता है. क्रूज पर दुनिया भर से लोग यात्रा करते हैं। कई बार कोई व्यक्ति संक्रमित होता है लेकिन उसमें लक्षण नहीं दिखते हैं. ऐसे में पता नहीं चलता है और संक्रमण फैलता रहता है. जब कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है और उसकी स्क्रीनिंग होती है तब वायरस का पता चलता है.

इन वायरस से कितना खतरा है?

डॉ. किशोर कहते हैं कि नोरो और हंटा दोनों वायरस की खतरनाक है, लेकिन इनके मामले तेजी से बढ़ें ऐसी आशंका कम है, लेकिन फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत है.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply