
बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पीड़िता को पति से ससुर की दरिंदगी की शिकायत करना उसे भारी पड़ गया. पीड़िता ने जब ससुर की करतूत की शिकायत पति से की तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया. अब पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.पुलिस ने मामले में 24 घंटे टालमटोल करने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. मुकदमा दर्ज करने के बाद अरोपी फरार है. घटना रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाग मोहल्ले का है.
कई बार ससुर ने बहू से किया रेप
लखनऊ की रहने वाली महिला की शादी 3 साल पहले रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाग मोहल्ले के रहने वाले रेहान से हुई थी. सब अच्छा चल रहा था. दोनों पति-पत्नी घर में अच्छे से रह रहे थे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान रेहान के पिता अच्छन की हवस की नजर अपनी बहू पर पड़ी और अच्छन ने अवैध तमंचा दिखाकर बहू से कई बार दुष्कर्म किया. पीड़ित बहू ने जब इसका विरोध किया तो उसके पति रेहान ने फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया.
पापा के साथ कोऑर्डिनेट करो
पीड़िता ने बताया की जब वह पहले अपने ससुर की करतूत को पति रेहान से बताया था तो रेहान ने अपने पिता अच्छन के साथ कोऑपरेट करने के लिए कहा. लेकिन जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके पति रेहान ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया और घर से भाग जाने को कहा, जिसको लेकर अब वह कानून की मदद के लिए थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. रुपईडीहा पुलिस की टालमटोल करने की वजह से अरोपी अभी फरार है.





