‘‘तुम सच में एक जादूगर हो’’, शाहरुख खान हुए भावुक, सुनील नरेन के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

शाहरुख खान फिर अपने अंदाज से प्रशंसकों का दिल जीतते नजर आए। शाहरुख खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें 15 साल के साथ, 200 से ज्यादा विकेट और कई यादगार पलों को याद किया। शाहरुख खान ने सुनील नरेन को ‘जादूगर’ बताते हुए उनके खेल ही नहीं, बल्कि टीम के साथ उनके रिश्ते की भी जमकर तारीफ की।

‘‘तुम सच में एक जादूगर हो’’, शाहरुख खान हुए भावुक, सुनील नरेन के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

इस पोस्ट में झलकता अपनापन यह दिखाता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन सिर्फ एक खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा भी हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी पोस्ट में वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडरों में से एक सुनील नरेन के साथ अपने लंबे रिश्ते और उनके शानदार करियर को याद किया।

सुनील मेरे दोस्त…: शाहरुख खान

शाहरुख खान ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘सुनील, मेरे दोस्त… 15 सीजन साथ खेलने के लिए धन्यवाद। 200 से ज्यादा विकेट, तीन आईपीएल खिताब और कोलकाता नाइट राइडर्स के दुनिया भर में कई यादगार पल…!!! तुम सच में एक जादूगर हो और हम तुम्हें अपने परिवार जितना ही प्यार करते हैं। आज तुम्हें दिल से एक बड़ी वाली झप्पी… और यह अपनापन हमेशा बना रहे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अपना ख्याल रखना, स्वस्थ रहना और ऐसे ही हंसतेमुस्कुराते रहना!’’

Sunil, my friend… here’s to 15 seasons… over 200 wickets… 3 titles and many more with the @KKRiders franchise around the globe!!! You are a magician and we love you like our own family. Big hug for today and always… Be healthy and keep smiling! #SunilNarine pic.twitter.com/KFy1YfPENk

— Shah Rukh Khan May 3, 2026

सुनील नरेन ने रविवार तीन मई 2026 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 200 विकेट पूरे किये। हैं।

आईपीएल में सुनील नरेन का 50वां विकेट शेन वॉर्न थे। लसित मलिंगा उनका सौवां और 150वां शिकार थे। सुनील नरेन ने अपने 200वें आईपीएल विकेट के रूप में सलिल अरोड़ा को पवेलियन की राह दिखाई।

RCB को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी लौटा स्वदेश

आईपीएल 2026 के बीच डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक धाकड़ बल्लेबाज चोट के कारण स्वदेश लौट गया है। बीच सीजन यह टीम के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। पहले 6 मैचों में इस बल्लेबाज ने 202 रन बनाए थे।

Leave a Reply