आज के समय में व्यंजन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, सजावटी सामान और कई अन्य चीजों को घर पर बनाना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। इंटरनेट पर लगभग हर चीज से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध है, जिसकी मदद से आप घर पर आसानी से अपनी मनपसंद की कई चीजों तैयार कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है परफ्यूम। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अक्सर हम बाजार से महंगे और खुशबूदार परफ्यूम खरीदते हैं, जो न केवल शरीर को महकाते हैं बल्कि व्यक्तित्व को भी निखारने में मदद करते हैं। वहीं, कई बार घर पर खाली समय में समझ नहीं आता कि क्या करें। ऐसे में आप अपने खाली समय को थोड़ा रचनात्मक तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने खाली समय में आसानी से घर पर ही सुगंधित परफ्यूम बना सकते हैं। आइए जानते हैं केमिकल फ्री परफ्यूम बनाने का आसान तरीका क्या है।

अगर आपको लाइट फ्रेगरेंस पसंद है तो आप घर पर कुछ फूलों की मदद से परफ्यूम बना सकते हैं, जो पूरी तरह नेचुरल होगा। इसके लिए आप रजनीगंधा, बेला, गुलाब, मोगरा और चमेली जैसे फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर पर परफ्यूम बनाने के लिए सामग्री
2 कप ताजे फूलों की पंखुड़ियां
12 कप साफ पानी
कांच की छोटी बॉटल या स्प्रे बॉटल
छलनी
ढक्कन वाला बर्तन
घर पर परफ्यूम बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले अपनी पसंद के फूलों की ताजी पंखुड़ियों को अलग करके अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि उसमें मौजूद धूलमिट्टी निकल जाए। अब एक साफ बर्तन में इन पंखुड़ियों को डालें और इतना पानी मिलाएं कि वे पूरी तरह उसमें डूब जाएं।
इसके बाद बर्तन को ढककर रातभर के लिए छोड़ दें। इस दौरान फूलों की प्राकृतिक खुशबू धीरेधीरे पानी में धुलने लगती है, जिससे इसकी सुगंध और अधिक गहरी हो जाती है।
अगले दिन इसी मिश्रण को धीमी आंच पर लगभग 15 से 20 मिनट तक गर्म करें। इससे फूलों का अर्क और उनकी मनमोहक खुशबू पानी में अच्छी तरह समा जाती है। ध्यान रखें कि पानी को तेज आंच पर न उबालें, क्योंकि इससे खुशबू कम हो सकती है।
जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे छलनी या मलमल के कपड़े की मदद से अच्छी तरह छान लें। अब आपका प्राकृतिक और हल्की सुगंध वाला परफ्यूम तैयार है। इसे कांच की बोतल या स्प्रे बॉटल में भरकर स्टोर कर सकते हैं। खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए इसे फ्रिज में स्टोर करना बेहतर माना जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
घर पर बनाए गए परफ्यूम को इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर स्किन पर जलन, खुजली या किसी तरह की समस्या नजर आए तो इसे लगाने से बचना चाहिए और त्वचा को तुरंत साफ पानी से धो लें। इसके अलावा इसे 10 दिनों से अधिक समय तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार है। यह परफ्यूम प्राकृतिक फूलों और घरेलू सामग्री से तैयार किया जाता है, इसलिए इसकी खुशबू और टिकाऊपन बाजार में मिलने वाले परफ्यूम से अलग हो सकते हैं। किसी भी सामग्री का उपयोग करने से पहले त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर कर लें।





