
Alwar News: दिल्ली की अमर कॉलोनी में रहने वाले एक IRS अधिकारी की बेटी की मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप IRS अधिकारी के पूर्व नौकर राहुल पर लगा. राहुल राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ थाना स्थित कुंडरौली गांव का रहने वाला है. राहुल ने हत्या से कुछ घंटे पहले अपने गांव के पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. उसके बाद वो भाग कर दिल्ली चला गया.
4 टीमें राहुल की तलाश में जुटीं
रेप के मामले में पीड़िता ने पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर अलवर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में राहुल के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं दिल्ली पुलिस की 4 टीमें राहुल को गिरफ्तार करने के लिए अलवर पहुंच चुकी हैं. दिल्ली पुलिस और अलवर पुलिस की टीम ने इस मामले में आरोपी के पिता, दोस्तों व कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.
अलवर में महिला के साथ किया रेप
दिल्ली पुलिस की 4 टीम अलवर के राजगढ़ पहुंची हैं. अलवर पुलिस के साथ मिलकर अलग-अलग जगहों पर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं. पुलिस ने इस मामले में राहुल के पिता व दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और लगातार उनसे पूछताछ की जा रही है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि राहुल ने दिल्ली में IRS की बेटी की हत्या को अंजाम देने से पहले अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और उसके बाद वो दिल्ली फरार हो गया था.
अलवर में राहुल के खिलाफ FIR
पड़ोस में रहने वाली महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. उसके बाद परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत राजगढ़ थाना पुलिस को दी. पुलिस ने राहुल के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी. राजगढ़ के महिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया गया. जानकारी मिलते ही SP सहित पुलिस के तमाम उच्च अधिकारी राजगढ़ पहुंच गए. राहुल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है. पुलिस जांच के सामने आया कि राहुल और दुष्कर्म पीड़िता महिला पहले से संपर्क में थे.
पीड़िता के पति संग लूडो खेलता था राहुल
पीड़िता का पति और राहुल ऑनलाइन लूडो खेलते थे और दोनों लूडो खेलने के आदि थे. जब पीड़िता के पति व परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से गए तो इस दौरान पीछे से राहुल घर में आया. आरोपी है कि उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल अलवर पुलिस, दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर दोनों मामलों को जोड़ते हुए जांच कर रही है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.
CCTV में कैद हुआ राहुल
बता दें कि IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का शक भी राहुल के ही ऊपर है. जब पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले तो पाया कि तकरीबन सुबह 6 बजे राहुल CCTV में नजर आया. जानकारी के मुताबिक, राहुल आठ महीने से IRS अधिकारी के घर पर काम कर रहा था, लेकिन करीब दो महीने पहले इसको नौकरी से हटा दिया गया था.
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि नौकरी से हटाने की वजह ये है कि आसपास की दुकानों से जो घर का समान आता था, उसमें राहुल पैसों की हेराफेरी करता था. ये बात घरवालों को पता लग गई थी. इसलिए इसको निकाल दिया गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, वारदात को सुबह 06.30 से 07.30 के बीच नौकर राहुल ने अंजाम दिया.




