
Nicholas Pooran: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बेहद खराब रहा है. लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अब तक 5 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्हें 3 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. कल रात एलएसजी का सामना आरसीबी (RCB) की टीम से हुआ, जहां आरसीबी ने 5 विकेट से जीत हासिल की.
लखनऊ सुपर जायंटस को जहां शिकस्त का सामना करना पड़ा, वहीं टीम के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल हो गए, LSG की हार के बाद पोस्ट मैच सेरेमनी में निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) आए और मैच को लेकर बात की, इस दौरान उन्होंने LSG के लगातार हार की वजह बताई है.
Nicholas Pooran ने बताया क्यों लगातार हार रही LSG
इस सीजन एलएसजी ने शुरुआती 5 में से 3 मैच गंवा दिए हैं. यह टीम फिलहाल सातवें पायदान पर मौजूद है. चोटिल ऋषभ पंत के स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कार्यवाहक कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने कहा कि
“यह हमारे लिए कठिन सीजन रहा है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बल्लेबाजी में हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. 175 रन प्रतिस्पर्धी स्कोर हो सकता था, लेकिन यह कोई छिपी बात नहीं है कि पूरे सीजन हम बल्लेबाजी में संघर्ष कर रहे हैं और आज उसकी कीमत चुकानी पड़ी.”
उन्होंने कहा कि
“टी20 क्रिकेट कठिन खेल है. इसमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हम मुकाबले के लिए तैयार हैं. हम लड़ाई जारी रखेंगे. मुझे लगता है कि यह सिर्फ समय की बात है. धैर्य रखना होगा, मौके के लिए तैयार रहना होगा और टीम के लिए योगदान देना होगा.”





