
तिलक वर्मा (Tilak Varma) की तूफानी शतकीय पारी और नमन धीर (Naman Dhir) के 45 रनों की बदौलत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 199 रन बनाने में सफल रही. मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच से पहले लगातार 4 मैचों में शिकस्त खाकर आ रही थी. ऐसे में मुंबई इंडियंस को हर हाल में इस मैच में जीत हासिल करना था. मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी दिखाई.
वहीं इसके बाद अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) की घातक गेंदबाजी के सामने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम 100 रनों पर ही आलआउट हो गई. मुंबई इंडियंस के 99 रनों से जीतने के बाद तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपन शतक और टीम की रणनीति के बारे में बात की है.
Tilak Varma ने बताया शतक लगाने के बाद कैसा हो रहा फील
तिलक वर्मा (Tilak Varma) के बल्ले से पिछले 5 मैचों में रन नही निकले थे, ऐसे में उनके लिए ये करो या मरो वाला मुकाबला था. अपनी शतकीय पारी के बारे में बात करते हुए तिलक वर्मा ने कहा कि
“जी हां, बिल्कुल, पहला शतक हमेशा खास होता है और सच कहूं तो, यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था. अब हमारे पास ज्यादा समय नहीं है. हर मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण है. साथ ही, पिछले पांच मैचों में मैंने क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिताया है. इसलिए मैं सोच रहा था कि इस मैच में मैं विकेट के बीच में समय बिताना चाहता हूं, तो मैंने यही सोचा. अगर आप शुरुआती 20 गेंदें देखें, तो मैं बस एक-एक गेंद पर ध्यान दे रहा था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मैं बस बल्लेबाजी कर रहा था और बाद में, जब मैंने विकेट पर कुछ गेंदें खेलीं, तो मुझे पता चला कि मैं क्या कर सकता हूं, और मैंने ठीक वही किया. मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं.”
तिलक वर्मा ने बताया क्या थी शतक के पीछे रणनीति
तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने मैच के बाद अपनी शतकीय पारी के बारे में बात करते हुए कहा कि
“मैं बस स्थिति देख रहा था, टीम को क्या चाहिए और उस समय, मैं स्थिर था, अपना दिमाग शांत रखे हुए था और अपने बुनियादी नियमों का पालन कर रहा था और आप जानते हैं, मेरे पास सभी तरह के शानदार शॉट हैं. जब टीम को जरूरत होती है, तो मैं उनका इस्तेमाल कर सकता हूं, लेकिन खासकर जब आप दबाव में बल्लेबाजी कर रहे हों, तो आपको बस अपने कौशल पर भरोसा रखने की जरूरत होती है और आज मैंने उसी पर भरोसा रखा, और इसका मुझे अच्छा परिणाम मिला.”
तिलक वर्मा ने नमन धीर को दिया अपने शतकीय पारी का श्रेय
तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपनी शतकीय पारी का श्रेय नमन धीर को देते हुए कहा कि
“जी हां, यह बहुत महत्वपूर्ण थी. उस समय नमन ने जिस तरह से सकारात्मक इरादे से खेला, वह हमारे लिए बहुत अहम था. जी हां, इसका श्रेय उन्हें भी जाता है और उसके बाद, जिस तरह से मैंने खेलना जारी रखा, मुझे उस पर विशेष रूप से गर्व है.”





