DC vs CSK: दिल्ली-चेन्नई में ‘आर या पार’ की लड़ाई, प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जितना होगा ये मुकाबला

DC vs CSK: अगर प्लेऑफ के लिए दिल्ली कैपिटल्स को अपनी उम्मीद जगाई रखनी है तो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आज किसी भी हाल में जीत हासिल करनी होगी। यही बात चेन्नई सुपर किंग्स पर भी लागू होती है।

DC vs CSK: दिल्ली-चेन्नई में 'आर या पार' की लड़ाई, प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जितना होगा ये मुकाबला

DC vs CSK: आईपीएल के 19वें सीजन में मंगलवार, 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स का सामना पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होना है। इस मुकाबले में डीसी की स्थिति करो या मरो वाली होगी। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली के लिए ये मुकाबला बेहद अहम हो गया है।

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 9 मैचों में सिर्फ 4 मुकाबले जीते हैं और पांच गंवाए हैं। जिसके कारण ये टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर खिसक गई है। वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स भी इतने अंक के साथ और बेहतर नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल पर 6वें स्थान पर है।

DC vs CSK: धोनी नहीं पहुंचे दिल्ली

ऐसे में अगर प्लेऑफ के लिए दिल्ली कैपिटल्स को अपनी उम्मीद जगाई रखनी है तो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आज किसी भी हाल में जीत हासिल करनी होगी। इस बीच सीएसके फैंस के लिए एक बैड न्यूज सामने आई है वो ये कि चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले के लिए दिल्ली नहीं आए हैं। वो फिलहाल चेन्नई में ही रिहैब कर रहे हैं, जिससे उनके इस मैच में खेलने की संभावना खत्म हो गई है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक और चुनौती उसका घरेलू प्रदर्शन रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में टीम को अब तक सिर्फ एक जीत मिली है, जबकि गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि टीम ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराकर आत्मविश्वास जरूर हासिल किया है।

DC vs CSK: सीएसके से बदला लेना चाहेगी दिल्ली

पिछली बार जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं तो चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से हराया था, ऐसे में दिल्ली की नजर बदला लेने पर भी रहेगी। अब देखना होगा कि घरेलू मैदान पर दिल्ली दबाव से उबरकर जीत हासिल कर पाती है या नहीं, क्योंकि इस मैच का नतीजा उसके पूरे सीजन की दिशा तय कर सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Delhi Capitals

DC vs CSK करो या मरो मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स की तरह ही चेन्नई सुपर किंग्स की भी इस टूर्नामेंट में हालत काफी नाजुक बनी हुई है। ऋतुराज गायकवाड़ की टीम अगर दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल करती है तो वो प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी लेकिन अगर उनको आज डीसी के खिलाफ हार मिलती है सीएसके का प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना तय हो जाएगा।

Leave a Reply