सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर खबर आ रही है कि वह मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। पत्रकार विक्की ललवानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया है कि बिग बी को 16 मई को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था और अस्पताल के एविंग में हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, विक्की ने बताया कि वो खुद यह खबर कन्फर्म करने नानावटी अस्पताल गए थे, जहां उन्हें इसकी कन्फर्मेशन भी मिली।

विक्की ने वीडियो में कहा, “काफी समय लगा, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें एविंग, तीसरी मंजिल में रखा गया है। कुछ देर बाद मैंने यह भी देखा कि अभिषेक बच्चन भी अपने पिता को देखने मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे अस्पताल पहुंचे थे।” विक्की ललवानी के अनुसार बिग बी लंबे समय से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
अमिताभ बच्चन की सेहत में सुधार
इसके अलावा विक्की ललवानी ने आगे कहा, “अमिताभ बच्चन अपना ट्रीटमेंट जैन बरवे से ले रहे होंगे, वह काफी समय से उनके साथ जुड़े हुए हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जब से उनको यह दिक्कतें हैं। ये पेट की समस्या बिग बी के साथ काफी सालों से चलते आ रहे हैं।
लगभग वहां से जहां से वो हर्ट हुए थे कुली के सेट पर 1982 अगस्त में। उस समय वह पुनीत इस्सर के साथ एक फाइट का सीन कर रहे थे, बेंगलुरु यूनिवर्सिटी कैंपस में। मुझे यह भी पता चला कि अमिताभ बच्चन की सेहत में सुधार हो रहा है और वह स्टेबल हैं।”
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं बिग बी
बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी पर्सनलप्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें अक्सर वहां फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। बिग बी ने 7 घंटे पहले ही अपने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “पिलोरी बड़ुंबा।”
यह भी पढ़ें:





