15 करोड़ से ज्यादा देखी गई विराट कोहली वाली रील भी हटाई, अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम से डिलीट की 200+ पोस्ट, DP भी बदली​

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए और अपने आसपास चल रहे विवादों के बीच उन्होंने अपनी डिस्प्ले पिक्चर भी बदल ली है। अर्शदीप सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल पोस्ट की संख्या घटकर सिर्फ 44 रह गई है और अब उनके हैंडल पर मुख्य रूप से ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशनल कैंपेन के वीडियो ही नजर आते हैं।

15 करोड़ से ज्यादा देखी गई विराट कोहली वाली रील भी हटाई, अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम से डिलीट की 200+ पोस्ट, DP भी बदली​

इस हैंडल से हटाए गए सबसे चौंकाने वाले वीडियो में से एक वह वायरल रील थी, जिसमें पिछले साल भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद नजर आए थे। उस वीडियो को 15 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया था। इससे पहले मई में अर्शदीप सिंह गलत कारणों से सुर्खियों में आए थे।

एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा से यह कहते हुए सुना गया था, ‘‘ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?’’ इस बात पर कई फैंस ने पंजाब किंग्स के इस तेज गेंदबाज की टिप्पणी की आलोचना की थी। भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन भी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने 27 साल के इस खिलाड़ी की आलोचना की।

शिवरामाकृष्णन ने की थी अर्शदीप सिंह पर बैन लगाने की मांग

शिवरामाकृष्णन ने X लिखा, ‘‘अर्शदीप सिंह पर इस सीजन के लिए प्रतिबंध लगना चाहिए और उन्हें प्रोराटा आधार पर पेमेंट मिलना चाहिए। आज के खिलाड़ियों को वहीं चोट पहुंचानी चाहिए जहां उन्हें सबसे ज्यादा दर्द होता है। अगर बीसीसीआई कोई एक्शन लेता है तो मैं उन लोगों के नाम बताऊंगा जिन्होंने मेरे साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया था।’’

एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें स्पिनर युजवेंद्र चहल अर्शदीप सिंह के एक व्लॉग में ईसिगरेट पीते हुए नजर आए। इस समय अर्शदीप सिंह के इंस्टाग्राम हैंडल पर एकमात्र खास पोस्ट पंजाब किंग्स का है, जिसका कैप्शन है, ‘‘सब्र। शुक्र। पंजाब।’’

अर्शदीप के लिए खास नहीं रहा IPL 2026

बाएं हाथ के इस मीडियम पेसर के लिए यह IPL सीजन उनके अपने मानकों के हिसाब से औसत दर्जे का रहा है। ने आईपीएल 2026 में 14 मैच में सिर्फ 14 विकेट लिए और उनकी इकॉनमी रेट 10.20 रही। यह IPL 2025 के बिल्कुल विपरीत है। आईपीएल 2025 में अर्शदीप ने 17 मैचों में 21 विकेट लिए थे और उनका इकॉनमी रेट 8.88 था।

पंजाब किंग्स के लिए IPL 2026 का सफर काफी निराशाजनक रहा। वह लीग स्टेज से ही बाहर हो गई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम ने अपने अभियान की शुरुआत पूरे आत्मविश्वास के साथ की थी और अपने पहले सात में से छह मैच में जीत हासिल की थी, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था।

लगातार 6 मैच हारने के कारण प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई पंजाब किंग्स

इसके बाद पंजाब किंग्स अगले छह मैच हार गई, जिससे उसे काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, उसने अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर अपनी हार का सिलसिला तोड़ा, लेकिन यह काफी नहीं था, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया और 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई। पंजाब किंग्स 15 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही।

IPL 2026 की शुरुआत से पहले पंजाब किंग्स को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन सीजन के दूसरे हाफ में वह अपनी लय खो बैठी। आईपीएल 2025 में फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से छह रन से हारने के बाद पंजाब किंग्स उपविजेता रही थी।

इसके अलावा सिर्फ एक बार ही आईपीएल फाइनल में पहुंची थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। तब उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथसाथ पंजाब किंग्स भी उन तीन टीमों में से एक है, जिसने अब तक एक बार भी IPL का खिताब नहीं जीता है।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 14 लीग मैचों में ही 583 रन ठोक दिए हैं। उन्होंने इस दौरान 50 चौके और 53 छक्के लगाए हैं। उन्होंने कई बेहतरीन रिकॉर्ड इस सीजन में अपने नाम किए।

Leave a Reply