‘पद्मावत’ एक्ट्रेस ने प्रॉस्टीट्यूशन को बताया सोशल सर्विस तो भड़के लोग, बोले- इसे प्रमोट मत करो​

‘पद्मावत’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनक इस वक्त अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने प्रॉस्टीट्यूशन को लेकर खुलकर अपनी राय रखी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

‘पद्मावत’ एक्ट्रेस ने प्रॉस्टीट्यूशन को बताया सोशल सर्विस तो भड़के लोग, बोले- इसे प्रमोट मत करो​

फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू के दौरान अनुप्रिया ने कहा कि सेक्स वर्क को सिर्फ गलत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, समाज में ऐसे कई पुरुष होते हैं जो लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहते हैं और ऐसे में कुछ महिलाएं उनकी जरूरतों को पूरा कर एक तरह से सामाजिक भूमिका निभाती हैं। एक्ट्रेस ने इसे “सोशल सर्विस” जैसा बताते हुए कहा कि इससे कई महिलाओं की सुरक्षा भी कहीं न कहीं जुड़ी हुई है।

अनुप्रिया का मानना है कि इंसानी जरूरतों और भावनाओं को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग अकेलेपन और दूरी की वजह से भावनात्मक और शारीरिक स्पर्श को मिस करते हैं, और इसी वजह से ऐसी सेवाएं मौजूद हैं।

हालांकि, उनका ये बयान हर किसी को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया। कुछ लोगों का कहना है कि वेश्यावृत्ति जैसी चीज को “सोशल सर्विस” कहना गलत संदेश देता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने इस बात पर भी जोर दिया कि कई महिलाएं मजबूरी या दबाव में इस पेशे में आती हैं, इसलिए इसे सामान्य बनाकर पेश नहीं किया जाना चाहिए।

दूसरी तरफ, कुछ लोग अनुप्रिया के समर्थन में भी नजर आए। उनका कहना है कि एक्ट्रेस ने समाज के एक ऐसे मुद्दे पर बात की है, जिस पर लोग अक्सर खुलकर चर्चा करने से बचते हैं। फिलहाल, अनुप्रिया का यह बयान सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply