‘अंडरवियर पहनकर आ रहे हो या शॉर्ट्स में’, क्या कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे प्रकाश राज, बोले- गुजारिश करता हूं कि…​

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में एक्टर प्रकाश राज भी शामिल होने वाले है। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने अपने मजेदार अंदाज में किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक्टर ने ट्वीट कर इस बात को अपने फैंस के साथ साझा किया। दरअसल, देश में बढ़ते परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों की वजह से जनता के बीच गुस्सा बढ़ता जा रहा है जिसे सोशल मीडिया पर साफ देखा जा सकता है।

‘अंडरवियर पहनकर आ रहे हो या शॉर्ट्स में’, क्या कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे प्रकाश राज, बोले- गुजारिश करता हूं कि…​

हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी ने इसके खिलाफ और स्टूडेंट्स के हक के लिए आवाज उठाने का फैसला लिया और दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोधप्रदर्शन का ऐलान किया। अब इसी प्रदर्शन में एक्टर प्रकाश राज भी शामिल होने वाले हैं। चलिए बताते है पूरी खबर

प्रकाश राज ने एक्स प्लेटफॉर्म सोनम वांगचुक के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं 6 तारीख को वहां पहुंचकर कॉकरोचों के इस महत्वपूर्ण आंदोलन के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता जताने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिलहाल मैं एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में काफी दूर हूं और यह पहले से तय कार्यक्रम है, लेकिन इसके बावजूद वहां मौजूद रहने का पूरी कोशिश करूंगा। साथ ही, सभी युवा कॉकरोचों से अपील करता हूं कि वे भी बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें।’

Trying to reach there on 6 th to show my solidarity to the most relevant Cockroach movement .. since i am too far away shooting a film Trying my best to be there . Requesting all young cockroachs to crawl there .. #justasking https://t.co/68cbUxrxRd

— Prakash Raj June 3, 2026

अपने दूसरे ट्वीट में एक्टर ने लिखा, ‘अगर आप आ रहें हैं तो क्या हम मना करेंगे।’ साथ ही युवाओं से भी पूछा है कि वो आंदोलन में किस तरह आ रहे हैं। अंडरवियर पहनकर आ रहे हैं या फिर शॉर्ट्स में या किसके साथ आ रहे हैं। प्रकाश राज के ट्वीट पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का भी रिएक्शन आया। उन्होंने एक्टर का धन्यवाद किया।

“మీరొస్తానంటె మేమొద్దంటామా?
రండి దొర ..
కానీ వచ్చే ముందు ఉత్తుత్తినే వస్తున్నారా? పొత్తుతో వస్తున్నారా?
లేదా సింగల్ గా వస్తున్నారా?
అది చెప్పి రండి . #justasking

— Prakash Raj June 4, 2026

प्रकाश राज को शुरु से ही मोदी सरकार आलोचना करते पाया जाता है, वह अपनी बातें खुलकर रखने में काफी फेमस हैं, ऐसा उनके ट्विटर हैंडल पर अक्सर देखा जाता है। प्रकाश राज के अलावा इस प्रदर्शन में सोनम वांगचुक भी शामिल होंगे। उन्होंने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो मेसेज अपने प्रशंसकों के लिए साझा किया।

Leave a Reply