राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी के लिए 2026 शानदार गुजरा। वैभव इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे और उन्होंने इस सीजन में हिस्सा लेने वाले लगभग सभी वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों की गेंदों पर बड़ेबड़े शॉट लगाने का कमाल किया। वैभव ने इस सीजन में कुल 46 गेंदबाजों का सामना किया और इन सबमें उन्होंने सबसे ज्यादा रन मोहम्मद सिराज की गेंदों पर लगाया। कमाल की बात ये रही कि वैभव ने इनमें से 13 गेंदबाजों के खिलाफ 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

वैभव ने सिराज की गेंदों पर बनाए सबसे ज्यादा रन
ने साल 2026 में जिस गेंदबाज की गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाए वो थे गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज। इस सीजन में वैभव ने सिराज की 29 गेंदों का सामना किया और उस पर 206.90 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 60 रन बनाए। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साकिब हुसैन रहे जिनकी 19 गेंदों पर वैभव ने 310.53 की स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए। वहीं प्रफुल्ल हिंगे की गेंदों पर उन्होंने कुल 57 रन बनाए और उनकी 17 गेंदों का सामना किया। यही नहीं हिंगे से खिलाफ वैभव का स्ट्राइक रेट 335.29 का रहा।
वैभव ने 14 गेंदबाजों के खिलाफ 300 की ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
वैभव ने इस सीजन में सबसे ज्यादा इस बात पर दिल जीता कि उनके सामने कोई भी गेंदबाज आता था, अगर उन्हें कमजोर गेंद मिलती थी तो वो पहली ही गेंद पर बॉल को बाउंड्री पार पहुंचा देते थे। वैभव के इस अंदाज की सबने सराहना की और उनके इस अंदाज व निडरता ने उन्हें सबसे अलग कतार में लाकर खड़ा कर दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस सीजन में वैभव ने 46 में से 14 गेंदबाजों के खिलाफ 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए जिसमें साबिक हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, पैट कमिंस, आकाश सिंह, शिवांग कुमार, मैट हेनरी, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनंदन सिंह, नूर अहमद, टिम डेविड, अशोक शर्मा, ट्रेंट बोल्ट शामिल थे।
2026 में वैभव का 46 गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन
मोहम्मद सिराज 60 रन | 206.90
साकिब हुसैन 59 | 310.53
प्रफुल्ल हिंगे 57 | 335.29
कगिसो रबाडा 43 | 186.96
पैट कमिंस 38 | 316.67
प्रिंस यादव 35 | 269.23
ईसान मलिंगा 25 | 192.31
आकाश सिंह 24 | 400.00
भुवनेश्वर कुमार 24 | 266.67
मयंक यादव 22 | 220.00
शिवांग कुमार 21 | 350.00
त्रिपुराण विजय 21 | 233.3
अर्शदीप सिंह 20 | 285.71
मैट हेनरी 19 | 316.67
दिग्वेश राठी 18 | 225.00
जेसन होल्डर 18 | 200.00
जोश हेजलवुड 18 | 450.00
शार्दुल ठाकुर 17 | 340.00
लॉकी फर्ग्यूसन 16 | 320.00
वॉशिंगटन सुंदर 16 | 266.67
अभिनंदन सिंह 15 | 300.00
कार्तिक त्यागी 15 | 166.67
वैभव अरोड़ा 15 | 250.00
अंशुल कंबोज 14 | 280.00
नूर अहमद 14 | 466.67
जसप्रीत बुमराह 13 | 260.00
टिम डेविड 13 | 325.00
लुंगी एनगिडी 12 | 240.00
अशोक शर्मा 11 | 366.67
मिचेल स्टार्क 11 | 275.00
कैमरन ग्रीन 8 | 266.67
क्रुणाल पंड्या 8 | 200.00
प्रसिद्ध कृष्णा 8 | 100.00
मार्को यानसेन 7 | 175.00
राशिद खान 7 | 233.33
सुनील नरेन 7 | 87.5
ट्रेंट बोल्ट 7 | 350.00
खलील अहमद 5 | 166.7
काइल जैमीसन 4 | 200.00
दीपक चाहर 2 | 66.7
हार्दिक पंड्या 2 | 100.00
मोहसिन खान 2 | 16.7
विल जैक्स 2 | 66.7
वरुण चक्रवर्ती 1 | 50.00
माधव तिवारी 1 | 50.00
मुकेश कुमार 1 | 100.00
यशस्वीराहुल ओपनर, पंतनितिश भी शामिल; अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए AI ने चुनी भारत की प्लेइंग 11
भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज में 6 जून से हिस्सा लेना है। जीत के लिए फेरवरेट मानी जा रही भारतीय टीम की इस टेस्ट के लिए क्या बेस्ट प्लेइंग इलेवन हो सकती है इसका चयन एआई ने किया।





