बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब​

Pakistan vs Australia ODI Series: इस वक्त पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जो कि अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 41 रन से शिकस्त दे दी है। इस जीत के साथ कंगारू टीम ने सीरीज में 11 की बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मुकाबला सीरीज का फैसला करेगा।

बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब​

शुरुआती झटकों के बाद ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया चुनौतीपूर्ण स्कोर

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की पहली ही गेंद पर कप्तान शाहीन अफरीदी ने एलेक्स कैरी को बोल्ड कर पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया नियमित अंतराल पर विकेट गंवाता रहा।

हालांकि, मध्यक्रम में कैमरून ग्रीन और कप्तान जोश इंग्लिस ने जिम्मेदारी संभाली। ग्रीन ने 53 रन बनाए, जबकि इंग्लिस ने 51 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा ओलिवर पीक ने 31 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। इन पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट झटके। वहीं हारिस रऊफ, अराफात मिन्हास और माज सदाकत को दोदो सफलताएं मिलीं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी

232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 4 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया और 6 रन तक पहुंचतेपहुंचते दूसरा बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गया। शुरुआती झटकों से उबरने में पाकिस्तान नाकाम रहा और लगातार विकेट गिरते रहे। , सलमान अली आगा और साहिबजादा फरहान जैसे प्रमुख बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। नतीजतन टीम दबाव में आती चली गई और मुकाबले में कभी भी मजबूत स्थिति में नजर नहीं आई।

शादाब खान का संघर्ष नहीं आया काम

एक छोर पर विकेट गिरने के बावजूद शादाब खान ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 71 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की। विकेटकीपर गाजी घोरी ने 37 रन और अराफात मिन्हास ने 33 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जिसके बाद पूरी पाकिस्तानी टीम 190 रन पर सिमट गई और 41 रन से मुकाबला हार गई।

नैथन एलिस बने जीत के हीरो

ऑस्ट्रेलिया की जीत में तेज गेंदबाज ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए और पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया। मैथ्यू शॉर्ट ने भी 3 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू कुहनेमन, एडम जैम्पा और तनवीर संघा को एकएक विकेट मिला। अब सीरीज का निर्णायक और अंतिम मुकाबला 4 जून को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

Leave a Reply