Sooji Nashta Recipes: अक्सर कई लोग कंफ्यूज रहते हैं कि सुबह के नाश्ते या शाम की हल्की भूख के लिए क्या बनाया जाए। ऐसे हर कोई ऐसी रेसिपी की तलाश में रहता है जो स्वादिष्ट होने के साथसाथ जल्दी बनकर तैयार हो जाए। अगर आपके घर में सूजी या रवा मौजूद है तो इसके एक बैटर से आप दो स्वादिष्ट डिश तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

बैटर बनाने के लिए सामग्री
भीगी हुई सूजी 1 कप
हरी मिर्च 1 चम्मच
करी पत्ते 1 चम्मच
धनिया पत्ता 1 चम्मच
गाजर1/4 कप
नमक स्वादानुसार
अदरक 1/2 इंच
दही 1/2 कप
सूजी 4 चम्मच
तेल 1 चम्मच
बेकिंग सोडा 1/4 चम्मच
आलू कद्दूकस किया हुआ
ऐसे बनाएं बैटर
सूजी का बैटर तैयार करने के लिए पानी में भीगी हुई सूजी में हरा धनिया, हरी मिर्च, गाजर, दही, अदरक, नमक, थोड़ा सूखा रवा, बेकिंग सोडा, कद्दूकस किया हुआ आलू और पानी डालकर पतला सा मिक्सचर बनाएं। इस बैटर को करीब 1520 मिनट के लिए रख दें।
सूजी चीला
सामग्री
घी 1 चम्मच
तैयार किया हुआ बैटर
चीज 1/4 कप
हरी चटनी
सूजी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक तवा लें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं। अब एक कलछी बैटर डालकर गोल आकार में फैला दें। अब मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस तरह सूजी चीला तैयार हो जाएगा जिसे हरी चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।
सूजी फ्रेंच टोस्ट
सामग्री
घी 1 चम्मच
तैयार किया हुआ बैटर
ब्रेड स्लाइस 2
टमाटर केचप
हरा धनिया
इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को सूजी के बैटर में डाल दें। अब तवे पर थोड़ा सा घी लगाएं और ब्रेड को सेंकने के लिए रखें। जब बैटर सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो इसे दूसरी तरफ भी सेक लें। इस तरह सूजी फ्रेंच टोस्ट तैयार जो जाएगा जिसे आप चटनी या केचप के साथ सर्व कर सकते हैं।
अगर आपके पास कम समय है तो सूजी के इस बैटर से कम समय में ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। नाश्ते और स्नैक्स के लिए ये बेहतरीन रेसिपीज हैं जिन्हें बच्चे से लेकर बड़े तक चाव से खाएंगे। खास बात यह है कि अगर आप कम तेल मसाला वाला खाना पसंद करते हैं तो ये डिश बेहतर विकल्प हो सकती है।





