हिंदी सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया आज यानी 8 जून को अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। डिंपल कपाड़िया उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया था। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने ‘बॉबी’ फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा और रातोंरात स्टार बन गईं।

दिलचस्प बात यह है कि जिस फिल्म ने उन्हें पहचान दिलाई, उसके रिलीज होने से पहले ही उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली थी। डिंपल कपाड़िया की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही है। महज 16 साल की उम्र में वो अपने से करीब 15 साल बड़े सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं।
उस समय डिंपल की उम्र काफी कम थी, ऐसे में दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं। शादी के कुछ समय बाद ही वह मां बनीं और उन्होंने अपनी बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना को जन्म दिया। परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देते हुए डिंपल ने अपने फिल्मी करियर से भी दूरी बना ली।
हालांकि, जिस वैवाहिक जीवन के लिए उन्होंने अभिनय छोड़ने का फैसला किया था, वह लंबे समय तक नहीं चल सका। शादी के करीब नौ साल बाद, 1982 में डिंपल और राजेश खन्ना अलग हो गए। इसके बावजूद डिंपल ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी संभाली।
यह भी पढे़ं:
डिंपल और राजेश खन्ना ने कभी औपचारिक तौर पर तलाक नहीं लिया, लेकिन अलग होने के बाद दोनों ने अपनीअपनी जिंदगी अलग बिताई। अलगाव के बाद डिंपल ने फिल्मों में जोरदार वापसी की और ‘सागर’ में ऋषि कपूर और कमल हासन के साथ नजर आईं। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें अपनी पहली फिल्म और कमबैक फिल्म, दोनों के लिए फिल्मफेयर सम्मान मिला।
राजेश खन्ना से अलग रहने के बाद डिंपल की निजी जिंदगी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। उनका नाम अभिनेता सनी देओल के साथ भी जोड़ा गया और दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। हालांकि, इन अटकलों पर न तो डिंपल और न ही सनी देओल ने कभी सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया दी।
वहीं, राजेश खन्ना का 2012 में निधन हो गया। उनके जीवन और रिश्तों को लेकर भी समयसमय पर कई तरह की बातें सामने आती रहीं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एक इंटरव्यू में डिंपल कपाड़िया ने इन चर्चाओं पर अपनी बात रखते हुए कुछ दावों और अफवाहों को लेकर सफाई भी दी थी।
अलग होकर भी क्यों नहीं लिया तलाक?
डिंपल कपाड़िया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लोग अक्सर राजेश खन्ना को गलत समझते थे, जबकि वह उनके लिए हमेशा एक बेहतरीन इंसान रहे। डिंपल ने कहा था कि उन्होंने महज 16 साल की उम्र में शादी की थी और उस समय जिंदगी और रिश्तों को समझने का अनुभव बहुत कम था। दोनों ने करीब नौ साल साथ बिताए और इस दौरान कई उतारचढ़ाव देखे।
डिंपल के मुताबिक, अलग होने के बावजूद उनके मन में राजेश खन्ना के लिए सम्मान कभी कम नहीं हुआ। उन्होंने कहा था कि रिश्ते में मतभेद और मनमुटाव जरूर आए, लेकिन बात कभी तलाक तक नहीं पहुंची। यही वजह रही कि दोनों ने कानूनी तौर पर अपना रिश्ता खत्म नहीं किया। डिंपल ने यह भी खुलासा किया था कि अलग रहने के बाद कई बार दोनों ने दोबारा साथ आने की संभावना पर भी बातचीत की थी, लेकिन परिस्थितियां ऐसी नहीं बन सकीं कि वे फिर एक साथ रह पाते।
उनके अनुसार, रिश्ता भले ही पहले जैसा नहीं रहा, लेकिन एकदूसरे के प्रति सम्मान और लगाव हमेशा बना रहा, जिसने उन्हें तलाक लेने से रोके रखा।





