हीमोग्लोबिन यानी शरीर में खून का लेवल. अगर इसकी शरीर में कमी हो तो हर समय थकान के अलावा कई दूसरी दिक्कतें होती हैं. क्या आप जानते हैं कि कुछ नेचुरल चीजें हैं जो इसके लेवल को बढ़ाने में बहुत मदद करती हैं. जानें.

हमारे शरीर के हिस्से ऑर्गन और टिशूज तक ऑक्सीजन पहुंचाने में हीमोग्लोबिन का बड़ा रोल है. रिपोर्ट्स के मुताबकि अगर इसका लेवल बॉडी में कम हो जाए तो थकान, कमजोरी और सांस लेने में दिक्कत आने लगती है. ये हमारे रेड ब्लड सेल्स में पाए जाने वाला एक आयरन वाला प्रोटीन है. पुरुषों में इसका लेवल 13.517.5 ग्राम/डेसीलीटर होना चाहिए. वहीं महिलाओं में 12.015.5 ग्राम/डेसीलीटर होना चाहिए.
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए ध्यान रखें ये चीजें रिसर्च में सामने आया है कि आयरन को दूसरे न्यूट्रिएंट्स के साथ पेयर करने से बॉडी में खून का लेवल तेजी से बढ़ता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि आयरन के साथ विटामिन सी को पेयर करना चाहिए.
इन चीजों से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन पत्तेदार सब्जियों को आयरन का बेस्ट सोर्स माना जाता है. पालक, मेथी दाना और सरसों के जरिए शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है. जब आयरन सोर्स को विटामिन सी वाले फूड्स जैसे टमाटर के साथ खाया जाता है तो एब्जॉर्प्शन बेहतर हो जाता है. इससे हमारी ब्लड हेल्थ को दोगुने फायदे मिलते हैं.
दालों से बढ़ेगा खून दाल और बीन्स में आयरन, प्रोटीन और फोलेट काफी अच्छा होता है. आप दाल की सब्जी बनाकर, चीला बनाकर या फिर पैटी बनाकर इसे खा सकते हैं. हीमोग्लोबिन को नेचुरली बढ़ाने के लिए ये बेस्ट है.
नट्स और सीड्स पंपकिन, सनफ्लावर सीड्स, बादाम, काजू जैसे नट्स को डाइट में शामिल करना बेस्ट है. इनमें आयरन, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. कद्दू और सूरजमुखी के बीजों को खाली पेट खाना सही रहता है. इन्हें खाने से हमारे शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं.
न करें ये गलतियां जयपुर की आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता कहती हैं कि खून की कमी है तो चायकॉफी को पीने से परहेज करना चाहिए. बताया जाता है कि इनकी वजह से आयरन का बॉडी में ठीक से एब्जॉर्प्शन नहीं हो पाता.





