Vaibhav Sooryavanshi Team India: मौजूदा वक्त में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड व टीम मैनेजमेंट के सामने जो सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है, वो वैभव सूर्यवंशी के सेलेक्शन को लेकर हैं। फैंस के मन भी यही सवाल दौड़ रहा है कि उनकी टीम इंडिया में कब एंट्री होगी। दूसरी बात ये भी है कि यदि वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में आएंगे तो उनकी जगह कौन दूसरा खिलाड़ी अपनी पोजिशन की कुर्बानी करेगा?

आईपीएल 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी को टोटल प्रदर्शन को देखने के बाद जो समीकरण सामने आ रहे हैं, उससे एक बात तो तय है कि 15 वर्षीय ये होनहार खिलाड़ी टीम इंडिया में कदम रखने को पूरी तरह से तैयार है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब बस इंतजार इस बात का है कि सूर्यवंशी किस फॉर्मेट के जरिए और किस बड़े टूर्नामेंट से टीम इंडिया में कदम रखेंगे।
वैभव के लिए शानदार रहा IPL 2026
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स को अपने दम पर प्लेऑफ तक पहुंचाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस वक्त हर क्रिकेट फैन की दिल पर राज कर रहे हैं। ऐसे में उनको नजरअंदाज करना सेलेक्टर्स के लिए आसान नहीं रहने वाला है। IPL 2026 में उन्होंने सबसे ज्यादा 776 रन बनाए, जिसमें 72 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 से ज्यादा का रहा। यही कारण है कि वैभव ने इस साल 5 बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
9️⃣7️⃣ runs of pure edgeoftheseat brilliance 🫡
🎥 9️⃣7️⃣ seconds of Vaibhav Sooryavanshi doing 𝗩𝗮𝗶𝗯𝗵𝗮𝘃 𝗦𝗼𝗼𝗿𝘆𝗮𝘃𝗮𝗻𝘀𝗵𝗶 𝘁𝗵𝗶𝗻𝗴𝘀 🤩#TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/587tfDrWTS
— IndianPremierLeague May 28, 2026
सचिन से लेकर कोहली तक सभी ने की तारीफ
उनके इस प्रदर्शन से बड़े बड़े खिलाड़ियों ने वैभव की जमकर तारीफ की। चाहे सचिन तेंदलुकर हो या वर्तमान वनडे और टी20 कप्तान शुभमन गिल। चाहे अजय जडेजा हो या फिर । इन सभी ने इस 15 वर्षीय बल्लेबाज की जमकर तारीफ की। जिसका सीधासीधा मतलब है कि वैभव के लिए बड़ेबड़े खिलाड़ी एक सुर में अप्रत्यक्ष रूप से टीम में जगह देने की बात कर रहे हैं।
किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी?
यदि हम के टीम इंडिया में डेब्यू की बात करें तो मौजूदा वक्त में उनके लिए टी20 फॉर्मेट से बेहतर विकल्प होगा। अगर वनडे फॉर्मेट को देखा जाए तो उन्हें बैकअप ओपनर के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि गिल और रोहित साल 2027 तक भारतीय टीम में ओपनर के तौर पर स्थापित हैं।
यदि टीम मैनेजमेंट आने वाले टी20 सीरीज या टूर्मामेंट में वैभव का डेब्यू कर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाती है तो फिर अभिषेक शर्मा की कुर्सी खतरे में नजर आ सकती है। हांलाकि अभिषेक शर्मा का हालिया आंकड़ें इतने भी खराब नहीं हैं। तो ऐसा भी हो सकता है कि टी20 फॉर्मेट में भी अभी उन्हें बैकअप ओपनर के तौर पर देखा जा रहा हो।





