पेट्रोल-डीजल सप्लाई बनाए रखने इंडियन ऑयल का बड़ा कदम, ईंधन आपूर्ति नहीं रुकेगी​

Nagpur Petrol Diesel Availability: नागपुर, महाराष्ट्र सहित आम नागरिकों को चौबीसों घंटे निर्वाध सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत इंडियन ऑयल ने रविवार को भी अपने डिपो और टर्मिनलों का संचालन जारी रखा। कई क्षेत्रों में ईंधन की मांग में अचानक वृद्धि के मद्देनजर कंपनी ने पेट्रोल , डीजल और एलपीजी की निर्वाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष कदम उठाया है।

पेट्रोल-डीजल सप्लाई बनाए रखने इंडियन ऑयल का बड़ा कदम, ईंधन आपूर्ति नहीं रुकेगी​

इंडियन ऑयल द्वारा महाराष्ट्र में संचालित प्रमुख डिपो एवं टर्मिनलों में अकोला, चंद्रपुर, मनमाड, वाशी, मिराज, अहिल्यानगर और सोलापुर शामिल हैं जहां रविवार को भी संचालन सामान्य रूप से जारी रखा गया, ताकि आपूर्ति श्रृंखला बाधित न हो और उपभोक्ताओं को आवश्यक इंधन समय पर उपलब्ध हो सके। इंडियन ऑयल की आपूर्ति टीमें परिवहन नेटवर्क, टर्मिनल संचालन इकाइयां तथा चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स 24×7 सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

निमदेवकर अकादमी का शानदार प्रदर्शन
नागपुर, दक्षिण अंबाझरी रोड स्थित शिक्षण संस्थान डॉ. निमदेवकर साइंस अकादमी के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया है। संस्थान के 3 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 10 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की।

इस शानदार प्रदर्शन पर संस्था द्वारा विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। रसायनशास्त्र विषय में छात्रा साची बाजपेयी ने 96 अंक प्राप्त कर विशेष सफलता अर्जित को वहीं गणित विषय में छात्रा आयां आष्टणकर ने भी 96 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

डॉ. निमदेवकर साइंस अकादमी में शैक्षणिक सत्र 202627 के लिए कक्षा 11वीं एवं 12वीं विज्ञान के प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। संस्था में जेईई, नीट तथा एमएचटीसीईटी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। संस्थान वानकर भवन, दीक्षाभूमि के सामने, साउथ अंबाझरी रोड, लक्ष्मीनगर में स्थित है।

Leave a Reply