Cannes 2026: सूरज नांबियार से अलग होने के बाद मौनी रॉय ने कान्स में बिखेरा जलवा, ब्लैक आउटफिट पहन जैकलीन ने ली दमदार एंट्री​

Cannes Film Festival 2026: आलिया भट्ट और तारा सुतारिया के बाद अब मौनी रॉय और जैकलीन फर्नांडिस ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है और फ्रांस के रिवेरा में चल रहे इस इवेंट से दोनों का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। वहीं, अपनी दोस्तों के लिए दिशा पाटनी बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने मौनी और जैकलीन दोनों की तस्वीरों पर कमेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया है।

Cannes 2026: सूरज नांबियार से अलग होने के बाद मौनी रॉय ने कान्स में बिखेरा जलवा, ब्लैक आउटफिट पहन जैकलीन ने ली दमदार एंट्री​

जहां जैकलीन ने स्विस लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड और कान्स फिल्म फेस्टिवल के ऑफिशियल पार्टनर ‘चोपार्ड’ के इवेंट में हिस्सा लिया, वहीं मौनी ने फेस्टिवल की जगह से सिर्फ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, लेकिन उन्होंने इस साल वहां शामिल होने के बारे में ज्यादा नहीं बताया। इसके अलावा बता दें कि मौनी इन दिनों सूरज नांबियार से अलग होने की घोषणा करने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें:

दिशा पाटनी भले ही इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर नहीं आईं, लेकिन उन्होंने दूर से ही अपनी दोस्तों का हौसला बढ़ाया। दिशा ने मौनी रॉय की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, “यू गो गर्ल।” बता दें कि मौनी ने फ्रेंच रिवेरा के खूबसूरत नजारे वाली बालकनी में ब्लैक ड्रेस और ओवरकोट पहनकर पोज दिए।

जैकलीन ने पहनी कैरोलिन कूट्योर की ब्लैक मिनी ड्रेस

इस खास शाम के लिए जैकलीन ने कैरोलिन कूट्योर की शानदार ब्लैक मिनी ड्रेस पहनी, जिसमें एलिगेंस और मॉडर्न ग्लैमर का परफेक्ट मेल देखने मिला। स्ट्रैपलेस सिल्हूट वाली इस ड्रेस में खूबसूरत टेक्सचर्ड डिटेलिंग थी, जिसने पूरे लुक को रिच और स्टाइलिश बनाया। ड्रेस का फिटेड डिजाइन उनकी पर्सनैलिटी को खूबसूरती से उभार रहा था, वहीं इसकी छोटी हेमलाइन ने इस क्लासिक कूट्योर लुक में बोल्ड और यूथफुल टच जोड़ दिया।

अपने इस लुक को और खास बनाते हुए जैकलीन ने चोपार्ड की शानदार ज्वेलरी पहनी, जिसने उनके पूरे अंदाज में क्लासी और लग्जरी टच जोड़ दिया। डायमंड्स ने उनके ऑल ब्लैक लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया, जिससे उनका रेड कार्पेट अपीयरेंस बेहद शानदार नजर आया।

यह भी पढ़ें:

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply