Collagen Boosting Foods: गर्मी की इन चीजों से तेजी से बढ़ता है कोलेजन, आज ही डाइट में करें शामिल​

गर्मी, धूप, धूलमिट्टी, यूवीएयूवीबी रेव्स और लू की वजह से ज्यादातर लोगों की स्किन पर टैनिंग हो जाती है. इस टैनिंग को टाइम रहते रिमूव न किया जाए तो स्किन एक समय पर डल और बेजान नजर आती है. स्किन पर टैनिंग होने का एक बड़ा कारण बॉडी में विटामिन सी की कमी को भी माना जाता है. इस जरूरी तत्व का कनेक्शन कोलेजन से भी है. एक्सपर्ट कहते हैं कि 25 की उम्र के बाद बॉडी में कोलेजन प्रोडक्शन धीरेधीरे कम होने लगता है. ऐसे में स्किन भी डल होने लगती है. लोग महंगे प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करके स्किन को चमकाने की कोशिश करते हैं लेकिन खानपान में बदलाव पर बहुत कम फोकस करते हैं.

Collagen Boosting Foods: गर्मी की इन चीजों से तेजी से बढ़ता है कोलेजन, आज ही डाइट में करें शामिल​

क्या आप जानते हैं कि अगर कोलेजन प्रोडक्शन के लिए खानपान का खास ख्याल रखा जाए तो गर्मी में भी दमकती हुई स्किन पाई जा सकती है. इस आर्टिकल में जानें कौन से समर फूड्स हैं जो कोलेजन बूस्टिंग में काम आ सकते हैं.

आखिर क्या होता है कोलेजन?

ये हमारे शरीर में पाए जाने वाला एक जरूरी प्रोटीन है जो स्किन को टाइट रखने में बड़ा रोल निभाता है. इसकी वजह से हम प्रीमेच्योर एजिंग से बच पाते हैं. ये झुर्रियां मक करता है और बालनाखून को भी मजबूत बनाता है. इसके अलावा ये प्रोटीन हमारे ज्वाइंट्स और हड्डियों को भी सपोर्ट करता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि शरीर का करीब 30 फीसदी प्रोटीन कोलेजन होता है. उम्र बढ़ने, धूप, स्मोकिंग, ज्यादा शुगर और खराब लाइफस्टाइल से इसका स्तर घटने लगता है।

आम में है विटामिन सी

गर्मी के सबसे फेवरेट फ्रूट आम में विटामिन सी और बीटाकैरोटीन काफी मात्रा में पाए जाते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि विटामिन सी कोलेजन बनाने के लिए सबसे जरूरी न्यूट्रिएंट माना जाता है. एक कप आम से करीब 60 एमजी तक विटामिन सी मिल सकता है. इस तरह आप इसके जरिए स्किन रिपेयर में अपनी हेल्प कर सकते हैं.

तरबूज है हाई हाइड्रेशन फ्रूट

गर्मियों के इस फल में करीब 90 फीसदी पानी होता है. इस तरह ये हमारे शरीर ही नहीं स्किन को भी हाइड्रेट रखता है. इसमें लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट भी होता है. ये एंटीऑक्सीडेंट यूवी डैमेज से स्किन को बचाने में मदद कर सकता है, जिससे कोलेजन टूटने की प्रक्रिया धीमी पड़ती है. तरबूज को खाने से स्किन में नमी बनी रहती है, गर्मी में डलनेस कम होती है और स्किन सेल्स भी रिपेयर हो पाते हैं.

आंवला है सुपरफूड

विटामिन सी के मामले में आंवला को नींबू से भी आगे माना जाता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि 100 ग्राम आंवले में कई गुना विटामिन सी की मात्रा होती है. इसका सेवन करने से कोलेजन सिंथेसिस तेज होता है, एजिंग के संकेत कम हो सकते हैं और स्किन की इलास्टिसिटी बेहतर होती है. इसलिए रोजाना खाली पेट आंवले का जूस जरूर पिएं.

वैसे आप खीरा और टमाटर जैसे हाई हाइड्रेटिंग फूड्स को भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इनकी सलाद रोजाना खाने से शरीर और स्किन दोनों को गजब के फायदे मिलते हैं. टमाटर में लाइकोपीन और विटामिन सी होता है. कुछ रिसर्च बताती हैं कि लाइकोपीन सूरज की किरणों से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकता है.

कोलेजन प्रोडक्शन को नेचुरली बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिएं. विटामिन सी वाली चीजें जरूर खाएं. डाइट में प्रोटीन जरूर लें और धूप में निकलने से पहले सही एसपीएफ वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं. सबसे जरूरी है कि आपको 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी है.

Leave a Reply